Advertisment
छत्तीसगढ़

ओवरस्पीड में बाइक सवार दंपती से भिड़े राइडर्स, 3 मौत:मरने वालों में मासूम बच्ची, 2 बाइक-राइडर्स

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बालोद में धमतरी रोड पर हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जिनमें एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। हादसे में 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। ओवरस्पीड में तीन बाइकर्स, बाइक से जा रहे दंपती से टकरा गए। हादसे में बाइकर्स हासिर सैय्यद (25) और आनंद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भिलाई पावर हाउस के रहने वाले थे।

शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे हादसा हादसा हुआ। जानकारी के मुताबिक भिलाई से राइडर्स 3 बाइक पर 6 लोग सवार होकर केशकाल के लिए निकले थे। वहीं बरही निवासी अक्षय कुमार यादव (27), पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) और डेढ़ साल की बेटी दीक्षा के साथ नसबंदी ऑपरेशन के लिए जिला अस्पताल बालोद के लिए निकले थे।

इसे भी पढ़ें:  टल्ली होकर लड़खड़ाते मिले डॉक्टर… सरकारी अस्पताल में है गर्भवती महिलाओं और 85 बच्चों की जिम्मेदारी

सांकरा गांव के पास राइडर्स की बाइक और दंपती की बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद पीछे से आ रही बाइक भी अनकंट्रोल होकर टकरा गई। हादसे में 2 राइडर और एक मासूम की जान चली गई।

युवक उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर गिरा

बाइक सवार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद एक युवक उछलकर डिवाइडर के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि दूसरे का सिर सड़क पर टकराने से फट गया। हादसे के बाद पुलिस मृतकों के शव और बाइक को पिकअप वाहन में ले गई।

घायलों में भिलाई सेक्टर-2 निवासी जतिन, सेक्टर-8 निवासी रोहन पारिजात, अक्षय कुमार यादव (27) और पत्नी खिलेश्वरी यादव (25) शामिल हैं, जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में16 साल की लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप

बाइकर्स की लापरवाही के कारण हुआ हादसा

शुरुआती जांच में सामने आया है कि बाइकर्स तेज रफ्तार में राइडिंग कर रहे थे। लापरवाही से बाइक चलाने की वजह से यह दुर्घटना हुई है।

घायल रोहन परिजात ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ भिलाई से केशकाल घूमने जा रहे थे। सुबह 7 बजे यात्रा शुरू हुई थी। वह दूसरी बाइक पर पीछे बैठे थे, जबकि हासिर सैय्यद और आनंद कुमार आगे की बाइक पर सवार थे।

शवों को जिला अस्पताल लाया गया

सैय्यद की बाइक की टक्कर होने के बाद वह और जे जतिन अनकंट्रोल होकर गिर गए, जिससे वे घायल हो गए। फिलहाल, शवों को जिला अस्पताल की मर्च्युरी में रखा गया है, जहां परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  स्कूल जाते बच्चों को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, दो मासूमों की मौत, एक गंभीर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles