
भारत से ज्यादा खुश पाकिस्तान और नेपाल के लोग: वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स में फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश, जानें भारत का स्थान
भारत से ज्यादा खुश पाकिस्तान और नेपाल के लोग हैं। ये हम नहीं ब्लकि एक रिसर्च में सामने आई है। दरअसल वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने 20 मार्च यानी वर्ल्ड हैप्पीनेस डे (World Happiness Day) पर वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स 2025 जारी किया। विश्व में दुनिया में सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है।। लिस्ट में फिनलैंड ने लगातार आठवें साल नंबर-1 रैंकिंग बरकरार रखी है। 147 देशों की इस लिस्ट में भारत 4.3 पाइंट के साथ इस बार 118वें स्थान पर रहा है। वहीं भारत के पड़ोसी देश नेपाल (92), पाकिस्तान (109) हैपीनेस की रैंक में भारत से भी आगे रहे हैं। जबकि श्रीलंका (133) और बांग्लादेश (134) रैंक के साथ भारत से पीछे हैं।
सबसे खुशहाल देश के रूप में फिनलैंड 7.7 पाइंट के साथ पहले पायदान पर है। फिनलैंड के अलावा, डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन टाॅप चार में बने हुए हैं। ये सभी नॉर्डिक देश भी कहे जाते हैं। पिछली बार भारत लिस्ट में 126वें स्थान पर रहा था।
हैप्पीनेस इंडेक्स में भारत पिछले साल के मुकाबले आठ पायदान ऊपर आया है। हालांकि, पाकिस्तान भारत से ऊपर है। 2025 की हैप्पीनेस लिस्ट में पाकिस्तान को 109वां स्थान मिला है। वहीं नेपाल भी भारत से ऊपर रहा, उसे 92वां स्थान मिला है। श्रीलंका (133) और बांग्लादेश (134) भारत से पीछे हैं। इन देशों की रैंकिंग उन जवाबों पर आधारित थी जो लोगों ने अपने जीवन को रेट करने के लिए पूछे जाने पर दिया। यह स्टडी एनालिटिक्स फर्म गैलप और UN सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क ने किया।
अफगानिस्तान सबसे अप्रसन्न देश
अफगानिस्तान सबसे अप्रसन्न देश है। चीन में खुशहाली आठ पायदान घटकर 68वें स्थान पर है जबकि पिछले साल यह 60वें स्थान पर थी। आश्चर्यजनक रूप से खुशहाली में युद्धग्रस्त फलस्तीन और यूक्रेन इस साल भी भारत से आगे हैं। फलस्तीन की रैंक 108 और यूक्रेन की 111 है। इसी के साथ रिपोर्ट में कहा गया है कि 147 खुशहाल देशों की सूची में अब अमेरिका सबसे बीस खुशहाल देशों में भी शुमार नहीं हो सका है।
टॉप 20 खुशहाल देश
- फिनलैंड
- डेनमार्क
- आइसलैंड
- स्वीडन
- नीदरलैंड
- कोस्टा रिका
- नॉर्वे
- इजराइल
- लक्जमबर्ग
- मेक्सिको
- ऑस्ट्रेलिया
- न्यूजीलैंड
- स्विटजरलैंड
- बेल्जियम
- आयरलैंड
- लिथुआनिया
- ऑस्ट्रिया
- कनाडा
- स्लोवेनिया
- चेक गणराज्य



