Advertisment
छत्तीसगढ़

क्या आप भी इस्तेमाल करते है ये App…छत्तीसगढ़ में हुई 1,00,00,000 से अधिक की ठगी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कवर्धा। देशभर में तेजी से फैल रहे एक फर्जी ऐप Treasure NFT ने युवाओं को जल्द अमीर बनने का सपना दिखाकर जिले के कई युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी कर ली है। यह ऐप लोगों को 25 दिनों में पैसे दोगुने करने का झांसा देता था और डॉलर में रिटर्न देने का वादा करता था। लेकिन जैसे ही लोगों ने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया, ऐप और कंपनी दोनों अचानक गायब हो गए।

बता दें कि इस हाईटेक ठगी का शिकार केवल बड़े शहर नहीं, बल्कि छोटे शहर भी हुए हैं। कवर्धा से ही करीब 1 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। वहीं, पूरे देश में यह आंकड़ा अरबों रुपये तक पहुंच चुका है। चौंकाने वाली बात यह है कि कुछ स्थानीय युवा इस ऐप के एजेंट बन गए थे और अन्य युवाओं को ‘रोजगार’ और ‘तेजी से पैसा कमाने’ का लालच देकर इसमें जोड़ते रहे।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस कप्तान की अपील: धान खरीदी के समय साइबर ठग और अपराधी हो जाते हैं सक्रिय…जिले के किसान रहे सावधान…देखें वीडियो क्या कहा SP ने

फॉरेन फ्रॉड ऐप निकला Treasure NFT

अब ये साफ हो गया है कि Treasure NFT एक विदेशी फ्रॉड ऐप था, जो बहुत ही सुनियोजित तरीके से देशभर में आर्थिक अपराध को अंजाम देकर फरार हो गया है।

पुलिस में शिकायत की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, ठगी का शिकार हुए हजारों युवक अब जल्द ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं। अगर आप अभी भी Treasure NFT ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं या किसी को इसमें जोड़ रहे हैं, तो सावधान हो जाएं। आप पर भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ऐसे युवाओं की पहचान की जा रही है जो अब भी इस फर्जी स्कीम को प्रमोट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर भाजपा का कब्जा, सिर्फ एक सीट पर कांग्रेस की जीत

लोगों को लगातार किया जा रहा है सतर्क

सरकार और प्रशासन की ओर से लगातार साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लोग फर्जी स्कीमों के झांसे में आ रहे हैं। इसलिए किसी भी स्कीम में पैसा लगाने से पहले उसकी पूरी जांच करें।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles