Advertisment
रायपुरछत्तीसगढ़

रायपुर में ट्रेनिंग के दौरान SI कैंडिडेट की मौत:रनिंग करते वक्त राजेश की बिगड़ी तबीयत;

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर में सब इंस्पेक्टर अभ्यर्थी की ट्रेनिंग के दौरान मौत हो गई। रनिंग के दौरान SI अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही कैंडिडेट ने दम तोड़ दिया मृतक का नाम राजेश कोसरिया (29) है, जो महासमुंद का रहने वाला था। कुछ दिनों पहले ही राजेश ने चन्दखुरी स्थित पुलिस ट्रेनिंग एकेडमी में ट्रेनिंग की शुरुआत की थी।

आज (शुक्रवार) सुबह सभी अभ्यर्थियों को दौड़ाया जा रहा था। कुछ देर दौड़ने के बाद ही राजेश की तबीयत खराब हो गई थी। राजेश कोसरिया का नाम 10 मार्च को सीएम साय के हाथों नियुक्ति पत्र देने की सूची में शामिल था। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि इस घटना की सही वजह पता लगाई जाए।

इसे भी पढ़ें:  बकाया राशि के भुगतान के लिए धरने पर राइस मिलर्स, धान खरीदी प्रभावित होने से किसान परेशान

भाई ने फिजिकल टेस्ट पर उठाए सवाल

दौड़ने के दौरान जमीन पर गिरने के बाद राजेश को सबसे पहले चंदखुरी के पास कौशल्या अस्पताल लेकर गए थे। जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राजेश के भाई ने पीटीएस चंदखुरी में अव्यवस्था और एसआई भर्ती की फिजिकल टेस्ट पर सवाल उठाए हैं। उसके मुताबिक फिजिकल टेस्ट सही तरीके से होता तो पहले ही हार्ट डिजीज का पता चल जाता।

राजेश के भाई का यह भी आरोप है कि पीटीएस चंदखुरी में अगर अस्पताल होता तो हादसे के बाद उसे तत्काल वहीं इलाज मिल जाता, जिससे उसकी जान बच सकती थी। ट्रेनिंग सेंटर शहर से काफी दूर है, राजेश को वहां से शहर के अस्पताल ले जाने में ही 1 घंटे लग गए।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जानलेवा हुआ स्वाइन फ्लू, 15 दिन में 6 की मौत; 29 पॉजिटिव

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles