Advertisment
दिल्ली

दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी राजधानी, प्राॅपर्टी डीलर की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दिल्ली के एक अपार्टमेंट के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल है. अज्ञात हमलावरों ने एक प्राॅपटी डीलर की कार को निशाना बनाकर 6 राउंड फायरिंग कर फरार हो गए. गनीमत रही कि घटना के वक्त कार के अंदर कोई मौजूद नहीं था. जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौक पर पहुंच जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में समाचार अपार्टमेंट्स के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई. अज्ञात हमलावरों ने एक कार को निशाना बनाकर करीब 6 राउंड फायरिंग की. हालांकि फायरिंग में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है. घटना शनिवार करीब 4 बजे की है. फिलहाल पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है और जांच पड़ताल कर रही है.

इसे भी पढ़ें:  सराय काले खां का नाम बिरसा मुंडा चौक करने पर AAP को आपत्ति, कहा- किससे पूछकर बदला

दिल्ली पुलिस का कहना है कि कुछ बदमाशों ने घात लगाकर पहले दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर संजय की गाड़ी में आग लगाई. फिर ताबड़तोड़ फायरिंग की. बदमाशों ने गाड़ी के शीशे भी तोड़े. हालांकि राहत की बात ये है कि इस दौरान प्रॉपर्टी डीलर संजय या अन्य कोई गाड़ी में नहीं था. दिल्ली पुलिस इस एंगल को लेकर जांच कर रही है कि निजी दुश्मनी में या क्या किसी गैंगस्टर द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया है.

3 मार्च को भी हुई थी दिल्ली में फायरिंग

इससे पहले देश की राजधानी में 3 मार्च को भी बड़ी वारदात हुई थी. जहां उत्तर पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में दो गुट आमने-सामने आ गए थे. इस दौरान कई राउंड फायरिंग हुई थी. इसमें 5 लोग घायल हुए थे.

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में CRPF स्कूल के पास ब्लास्ट, फैला धुएं का गुबार, टूट गए आसपास के घरों-दुकानों के शीशे, FSL और बम निरोधक दस्ता पहुंचा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles