Advertisment
छत्तीसगढ़नक्सलीबीजेपीरायपुर

भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के पीछे नक्सलियों की मंशा पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उठाया सवाल

कहा- आखिर भाजपा कार्यकर्ता ही क्यों निशाने पर हैं?

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। बस्तर में नक्सलियों के भाजपा कार्यकर्ता की हत्या पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि मैं भी जानना चाहता हूं कि भाजपा कार्यकर्ता ही निशाने में क्यों हैं? यह नक्सलियों की कायरता है. हर व्यक्ति को सुरक्षा नहीं दी जा सकती हैं. हमारे जवान बस्तर में पूरी मजबूती से सामना कर रहे हैं.

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर होने वाले चुनाव की तैयारियों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली घबराए हुए हैं, बदहवास हैं. उन्होंने फिर से हत्या की है. नारायणपुर में घर में घुसकर मारा है. सिविलियन को मार रहे हैं. दहशत फैलाना चाहते हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:  भाई की वर्दी देख कर जगा जुनून, मजदूर की बेटी बनी प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर

उन्होंने कहा कि मतदान में जितने सुरक्षा दल जा रहे हैं, वह सुरक्षित लौटकर आए, यह ईश्वर से प्रार्थना है. सबसे अपील है कि पुलिस के सभी निर्देशों को माने. अति उत्साह में कोई कुछ ना करें. जो सैनिक और सुरक्षाकर्मी हैं, वह भी अति उत्साह में ना आएं.

नक्सलियों से संवाद के लिए समिति के गठित करने के विषय पर गृह मंत्री ने कहा कि समिति गठित करने की क्या आवश्यकता है. मैं स्वयं तैयार हूं. समिति को गठित करूं और वह बात करें ऐसी कोई औपचारिकता नहीं है. हम सीधे बात के लिए तैयार हैं. शांति बहाल होनी चाहिए. बस, यही एक भाव हमारी सरकार का है.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ का वो नक्सल प्रभावित गांव, जहां आजादी के 78 साल बाद पहली बार लहराया तिरंगा… देखें Video

कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के नक्सलियों को शहीद कहने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले राज बब्बर ने भी कहा था. नक्सली जब मारे गए हैं, तो उन्हें लग रहे कि सब कुछ फर्जी हो रहे हैं. जिस समय विभाग ने कहा था 50 नक्सली मारे गए, उसी समय नक्सलियों ने भी प्रेस नोट जारी कर कहा था कि हमारे 50 आदमी शहीद हुए. नक्सली खुद इस बात को कह रहे हैं, और फिर भी कहा जाए कि फर्जी इनकाउंटर है, तो मैं समझ नहीं पा रहा हूं.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सल घटनाओं पर सवाल उठाए जाने पर गृह मंत्री ने कहा कि भूपेश बघेल को कैसे पता चल रहा है कि यह फर्जी एनकाउंटर है. वहीं भूपेश के पूर्व की घटनाओं पर बयान देने की बात पर कहा कि यह उनका अभी का बयान है. उटपटांग बातें ना करें. ढाई सौ सड़कें, 90 पुल-पुलिया क्यों नहीं बनाएं.

इसे भी पढ़ें:  शराबी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles