Advertisment
छत्तीसगढ़भानुप्रतापपुर

दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल का गिरा छज्जा, मलबे में दबने से 1 की मौके पर ही मौत, 2 घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भानुप्रतापपुर. प्रदेश के कांकेर जिले के अंतर्गत भानुप्रतापपुर में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. ग्राम पंचायत चारगांव के निर्माणाधीन पुल का छज्जा गिरने से 1 युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दो गंभीर रूप से घायल हैं, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. वहीं घायलों को तत्काल अंतागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले जाया गया.

मृतक युवक की पहचान हेमंत दुग्गा, लकानार का निवासी के रूप में हुई. गुरुवार की रात अचानक शुरू हुई भारी बारिश से बचने के लिके 3 युवक चारगांव में नदी पर बन रहे पुल के नीचे जा कर खड़े थे. इसी दौरान बारिश के चलते निर्माणाधीन पुल का प्लास्टर उनपर गिर गया और तीनों युवक इसके नीचे दब गए. इस घटना में हेमंत दुग्गा की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर चोट आई है. इस मामले में सिकसोड थाना क्षेत्र के एसडीओपी अमर सिदार ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि मामले की जांच जारी है.

इसे भी पढ़ें:  बेहद खतरनाक है महिला नक्सली सुजाता, जिस पर एक करोड़ का था इनाम, 100 से अधिक नक्सल वारदातों को दे चुकी है अंजाम

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles