Advertisment
छत्तीसगढ़

रक्षाबंधन को लेकर खाद्य विभाग सख्त, मिलावटी मिठाई बेचने वाले दुकानों पर होगी कड़ी कार्रवाई

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

CG BREAKING : नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग. व अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनेन्द्रगढ़ सह अभिहित अधिकारी खाद्य संरक्षा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ने रक्षाबंधन त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के समस्त मिठाई दुकानों का सतत् एवं सघन निरीक्षण के साथ अपमिश्रित मिठाई विक्रेताओं पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये हैं।

गुणवत्ताहीन एवं अपमिश्रित मिठाई विक्रय की शंका पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता व टीम द्वारा मे. आस्था करणी बिकानेर मिष्ठान भण्डार, विवेकानन्द चौक मनेन्द्रगढ़ से मिठाई-खोवा बर्फी और मे. शुभम स्वीट्स एंड डेयरी, वार्ड कं. 13. पुराना नगर पालिका ऑफिस के पास, मनेन्द्रगढ़ से भी मिठाई दूध बर्फी का विधिक (म्दवितबमउमदज) नमूना जब्त कर विश्लेषण (जांच) हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया हैं। रक्षाबंधन त्यौहार के नजदीक आते ही मिठाईयों की खपत बहुत बढ़ जाती है। जिससे गुणवत्ताहीन मिठाईयों की बिक्री की संभावना बढ़ जाती है। मिठाईयों की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने में सीमावर्ती राज्यों से मिलावटी एवं गुणवत्ताहीन खोवा, मावा, कुंदा इत्यादि की आपूर्ति की आशंका होती है।

इसे भी पढ़ें:  झीरम कांड : गृहमंत्री विजय शर्मा बोले-जांच पूरी हो चुकी है, आगामी विधानसभा सत्र में रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिठाई विक्रेताओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। समस्त मिठाई दुकानों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। अपमिश्रित मिठाई की शंका पर विधिक नमूना लिये जा रहे हैं। खाद्य प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006, नियम 2011 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही की जावेगी। मिठाई दुकानों का निरीक्षण एवं मिठाइयों का नमूना संकलन सतत् रूप से जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को मिलावटी मिठाई से बचाने के लिए विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles