Advertisment
छत्तीसगढ़

2 दिन से लापता महिला की लाश मिली:शिकार के लिए लगाए तार की चपेट में आने की आशंका

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायगढ़ जिले में एक महिला की जंगल में मिली। महिला का शव औंधे मुंह पड़ा था। संभवना जताई जा रही है कि वन्यप्राणी को मारने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से तार और अन्य सामान जब्त किया है।

घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, जिवरी गांव की 41 वर्षीय घसनिन मांझी गुरुवार को कहीं निकली थी और घर नहीं लौट सकी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। शनिवार को ग्रामीण जंगल की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने महिला की लाश देखी।

इसे भी पढ़ें:  सड़क हादसे में 5 की मौत:बलरामपुर में थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन; बिलासपुर में 2 बाइक की आमने-सामने टक्कर

इसके बाद धीरे-धीरे पूरे गांव में इसकी खबर लग गई और काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाकर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौके से तार और अन्य सामान जब्त

महिला की मौत शिकारियों के जंगली जानवर का शिकार करने के लिए लगाए गए करंट तार की चपेट में आने से होने की संभावना है। पुलिस ने घटना स्थल से शिकार में इस्तेमाल किए गए तार और अन्य सामान जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे पलटी यात्री बस, 7 गंभीर:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles