Advertisment
छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में सड़क किनारे पलटी यात्री बस, 7 गंभीर:बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा जिले में एक यात्री बस पलटने से 34 लोग घायल हो गए वहीं 7 यात्रियों को ज्यादा चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक, बरमकेला से बिलासपुर जा रही आदर्श यात्री बस बाइक सवार को बचाने की कोशिश में सड़क किनारे उतर गई।

घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के लोहार्षी हाई स्कूल के पास की है। बस में करीब 40-45 यात्री सवार थे। घायलों को हाथ-पैर, सिर पर चोट आई है। वहीं 7 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बाइक सवार को बचाने की कोशिश में हादसा

जानकारी के मुताबिक, बस चालक ने सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की कोशिश में अपना नियंत्रण खो दिया। इससे बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इसे भी पढ़ें:  अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच आईईडी विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला

पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। यात्रियों का सामान थाने में सुरक्षित रखा गया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles