Advertisment
छत्तीसगढ़

खिलाड़ियों के लिए खास खबर : छत्तीसगढ़ सरकार ने किया प्रावधान, अब अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्य सरकार अब खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए 3 लाख रुपए तक की आर्थिक मदद देगी। कई बार खिलाड़ी पैसों की कमी के कारण इन प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं ले पाते थे। इस मदद से उन्हें अपनी यात्रा और तैयारी के लिए फंड मिलेगा। यह योजना क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत लागू की जाएगी।

इसमें ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडलीय खेल शामिल होंगे। खिलाड़ियों को इस मदद के लिए चयन पत्र और यात्रा टिकट जैसी जानकारी देनी होगी। इसके आधार पर मदद का मूल्य तय किया जाएगा। इसके बाद, मंत्री की सिफारिश और कलेक्टर की मंजूरी से यह मदद दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में बड़ा हादसा होते-होते बचा : स्कूटी को टक्कर मारते कैफे में जा घुसी तेज रफ्तार कार, देखें VIDEO…

खेल संचालक तनुजा सलाम ने बताया कि इस साल सरकार ने खेल योजना के लिए 50 करोड़ रुपए का बजट रखा है। इसमें मुख्य रूप से छह बिंदु हैं:

गांव और जिलों में खेल सुविधाओं का निर्माण

खेल प्रतिभाओं की पहचान और मैदानों का उन्नयन

खेल क्लबों को आर्थिक मदद देना

पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना

स्टेडियम और इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 80 लाख रुपयों की मदद 

इसके अलावा, जिला कलेक्टर के प्रस्ताव पर स्टेडियम और इंडोर हॉल के निर्माण के लिए 80 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी। 3 करोड़ रुपए तक के प्रस्तावों के लिए प्रशासनिक मंजूरी की आवश्यकता होगी। खेल समितियों और क्लबों को भी 5 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी। साथ ही, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए जिला खेल अधिकारी के प्रस्तावों पर भी ध्यान दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस अफसर की बहादुरी से टला बड़ा हादसा, स्कूटी में लगी थी आग

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles