Advertisment
छत्तीसगढ़

15 अप्रैल को जांजगीर में छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह, शाहनाज अख्तर बिखेरेंगी सुरों का जादू

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ गौरव रत्न सम्मान समारोह का खास आयोजन 15 अप्रैल को जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में अपनी आवाज का जादू बिखेरने मशहूर सिंगर शाहनाज अख्तर आ रही हैं। उन्होंने अपना एक वीडियो जारी करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस खास कार्यक्रम का आयोजन ISHIKA LIFE FOUNDATION द्वारा किया जा रहा है, जिसमें कला, संस्कृति और समाज सेवा से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।

यह गरिमामय आयोजन 15 अप्रैल 2025 को हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने के लिए विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की जाएंगी। साथ ही, सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से एक जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर संदेश दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  धान खरीदी केंद्र में हाथियों ने मचाया उत्पात, भारी मात्रा में धान को किया बर्बाद

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles