Advertisment
छत्तीसगढ़

मंदिर में पूजा करने गई महिला की मौत: सर पर निर्माणाधीन मंदिर की बीम गिरने से गई जान, जांच में जुटी पुलिस

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में गायत्री मंदिर में एक महिला पूजा करने गई थी। जहां महिला के उपर निर्माणाधीन मंदिर की बीम गिरने से मौत हो गई। महिला को तत्काल पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

मृतिका काजल की उम्र 20 वर्ष बताई जा रही है और वह बिलारो गांव की रहने वाली थी। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना लाया गया, जहाँ पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य जारी था, इसी बीच यह हादसा सामने आया।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मतदान कल, प्रचार में प्रत्याशियों ने खूब बहाया पसीना, जानिए किसने किया सबसे ज्यादा खर्च

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा इंतज़ाम नहीं थे, जिसकी वजह से यह दुखद हादसा हुआ। पटना थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, और जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज हो गई है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles