Advertisment
अन्य खबरें

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी में यूपीआई पेमेंट ‘बैन’…ऑनलाइन फ्रॉड से कारोबारी परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मध्य प्रदेश के इंदौर में व्यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है. जिले के रिटेल गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन ने ऑनलाइन फ्रॉड (Online Fraud) के खिलाफ मुहिम शुरू किया है. सभी ने व्यापार में यूपीआई पेमेंट (UPI Payment) को प्रतिबंधित कर दिया है. इंदौर के रिटेल गारमेंट व्यापारियों ने यूपीआई पेमेंट से व्यापार नहीं करने का फैसला लिया है. इसको लेकर उन्होंने आधिकारिक तौर पर एक बयान भी जारी किया.

इस वजह से बंद किया ऑनलाइन पेमेंट

पिछले कुछ समय से यूपीआई पेमेंट के जरिए कई फ्रॉड मामलों में हुई धोखाधड़ी के कारण उनके कई व्यापारियों के अकाउंट फ्रीज कर दिए गए थे. विरोध में अब व्यापारी केवल क्रेडिट कार्ड और नकद भुगतान स्वीकार करेंगे. इंदौर के रिटेल गारमेंट व्यापारी एसोसिएशन के 600 से अधिक व्यापारियों ने इस फैसले को समर्थन दिया है.

इसे भी पढ़ें:  क्या दुनिया में सचमुच अमर जीव मौजूद हैं? जानिए वैज्ञानिकों की नई रिसर्च और मनुष्य की अमरता की सच्चाई

एसोसिएशन ने सरकार से की ये मांग

इस फैसले से व्यापारियों को उम्मीद है कि इससे ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं में कमी आएगी और उनका व्यापार सुरक्षित रहेगा. एसोसिएशन ने सरकार से इस मुद्दे पर सख्त कदम उठाने की मांग की है. ऑनलाइन भुगतान के सिस्टम में सुधार करने और सुरक्षित लेन-देन का माहौल देने के लिए सरकार को कदम उठाने चाहिए. जब तक सरकार की ओर से इस संबंध में कोई ठोस रणनीति तैयार कर इसका उपाय नहीं निकाला जाता. तब तक वह यूपीआई पेमेंट पर व्यापार नहीं करेंगे.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles