Advertisment
अन्य खबरें

आंध्र प्रदेश से वाया ट्रेन इंदौर आते थे भीख मांगने ! अधिकारियों ने पकड़ा तो पर्स देखकर रह गए भौंचक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_44_19 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_46_45 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_35_18 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_41_56 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_49_26 AM
ChatGPT Image Aug 14, 2026, 09_53_04 AM

इंदौर पुलिस भिखारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में आज फिर अधिकारियों ने भिखारियों को पकड़ा. जांच के दौरान इन भिखारियों की कमाई सुनकर अधिकारी भी हैरान रह गए. दरअसल, अधिकारियों ने दो भिखारी को पकड़ा. इस दौरान दोनों के पास से लगभग 65 हजार रुपये बरामद किए गए. साथ ही इन भिखारियों के पास से रेलवे का रिजर्वेशन टिकट भी मिला.

इंदौर में मालामाल भिखारी 

इंदौर में एक बार फिर मालामाल भिखारी मिले हैं. अधिकारियों ने दो भिखारी को पकड़ा है, जिसके पास से 65 हजार रुपये मिले. एक भिखारी के पास पर्स से 45 हजार रुपये, जबकि दूसरे भिखारी के बैग से 19 हज़ार रुपये मिले हैं. इसके अलावा इन भिखारियों के पास से रेलवे का रिजर्वेशन टिकट भी मिला है.

Millionaire Beggar

Millionaire Beggar: इन भिखारियों के पास से रेलवे का रिजर्वेशन टिकट भी बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद NEET-UG 2024 का रिजल्ट किया गया अपलोड, सेंटर वाइज देख सकते हैं परिणाम

आंध्र प्रदेश से आता है भिखारियों का दल

इंदौर में महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने भिखारियों के खिलाफ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो भिखारियों को गिरफ्तार किया. इन भिखारियों की सचाई जानकर अधिकारी भी चौंक गए. दरअसल, यह भिखारी आंध्र प्रदेश के कुरनूल से रेलवे के स्लीपर कोच में यात्रा करते हुए इंदौर में भीख मांगने आते थे. इन भिखारियों को पकड़ने के बाद अधिकारियों ने उनकी तलाशी ली. इस दौरान महिला के पास करीब 45 हजार रुपये और पुरुष के पास 19 हजार रुपये बरामद हुए.

इंदौर में लखपति भिखारी

हालांकि इससे पहले महिला व बाल विकास विभाग की टीम ने इंदौर से लखपति भिखारी को पकड़ा था. रेस्क्यू के दौरान महिला भिखारी के पास  से 75 हजार रुपये मिले थे, जो महज एक सप्ताह की कमाई थी. बता दें कि इंदौर शहर में भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:  ज़िंदा नहीं बचेगा कोई भी जीव, धरती देखेगी संपूर्ण विनाश, वैज्ञानिकों ने की भविष्यवाणी, बताई तबाही की तारीख भी!

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles