Advertisment
अन्य खबरें

स्कूल से लौट रही बच्ची पर टूट पड़े एक साथ 5 कुत्ते, पास मौजूद लोगों ने बचाई जान, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक चौंकाने वाली और डरावनी घटना सामने आई है. यहां एक बार फिर कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. इस बार आवारा कुत्तों ने स्कूल से घर लौट रही एक मासूम बच्ची पर अचानक हमला कर दिया. यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अकेले स्कूल से अपने घर की ओर जा रही थी. रास्ते में कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए और उस पर झपट पड़े.

स्थानीय लोगों ने बच्ची को बचाया

बच्ची ने डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद कुछ स्थानीय लोग तुरंत उसकी मदद के लिए दौड़े और किसी तरह से कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचा लिया. इस हमले में बच्ची को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन समय पर मदद मिलने से उसकी जान बच गई.

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में छात्राओं के अपहरण पर पथराव, नगर बंद

यह पूरी घटना इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुत्तों का झुंड अचानक बच्ची के पास आया और उस पर हमला कर दिया.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles