Advertisment
छत्तीसगढ़

गंगास्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, एक की मौत, आठ घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

सोनभद्र : महाकुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार शुक्रवार को टायर फटने से पलट गई। हादसा चोपन के प्रीतनगर में हुआ, जिसमें कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। आठ अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

कार अनियंत्रित होकर बाइक को मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के सात लोग कार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। शुक्रवार को वे सभी कार से घर लौट रहे थे। प्रीतनगर में पहुंचे ही थे कि उनकी कार का एक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसा वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हुआ।

इसे भी पढ़ें:  नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटक: सीएम साय ने लिया संज्ञान, सकुशल लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

ड्राइवर की मौत

कार पलटते ही लोगों की चीख सुनकर आसपास के लोग घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े। जानकारी पर चोपन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची, जहां से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने कार चालक रोहित साहू को देखते ही मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में कल्याणपुर निवासी मुन्ना साहू, ईश्वर साहू, मीरा साहू, प्राची साहू, आदर्श कुमार साहू, उर्मिला साहू, मोटरसाइकिल चालक चोपन थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी निवासी राहुल कुमार यादव व सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा घायल हो गए।

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां गंभीर हालत देख बाइक चालक राहुल व सफाई कर्मी कुलदीप को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। ड्राइवर रोहित साहू छत्तीसगढ़ के रामानुज नगर के थाना सूरजपुर के कृष्णापुर का रहने वाला था।

इसे भी पढ़ें:  ओपी चौधरी का चैलेंज भूपेश बघेल को स्वीकार:महतारी वंदन पर बोले-चलिए रायपुर में ही पता करते हैं क्या सभी महिलाओं को पैसा मिला?

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles