Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमनक्सलीबस्तरहत्या

‘चुनाव-प्रचार से दूर रहें, वरना मारे जाओगे’

BJP नेताओं को नक्सलियों की धमकी, कहा- तिरुपति और कैलाश नाग जैसा होगा अंजाम

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बस्तर में लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने भाजपा नेताओं को धमकी दी है। बैनर-पोस्टर के माध्यम से कहा कि आदिवासियों की मौत के जिम्मेदार भाजपाई हैं। अब लोकसभा चुनाव प्रचार से दूर रहें। वरना तिरुपति कटला और कैलाश नाग जैसा अंजाम होगा। मारे जाओगे। इधर, चुनाव को लेकर बस्तर में पुलिस फोर्स अलर्ट है।

दरअसल, नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के इंद्रावती नदी के पास छिंदनार, चेरपाल और तुमरीगुंडा मार्ग पर भारी संख्या में बैनर पोस्टर चस्पा किए हैं। पुलिस ने सभी पोस्टर्स को निकाल लिया है। इन धमकी भरे पोस्टर्स में भाजपा नेताओं को चेतावनी दी गई है। फिलहाल पुलिस ने भी किसी भी नेता को बिना जानकारी दिए प्रचार में जाने से मना किया है।

पेड़ों पर पोस्टर लगाए थे।
पेड़ों पर पोस्टर लगाए थे।

BJP के कार्यकर्ताओं में दहशत

इसे भी पढ़ें:  गृह मंत्री शाह के बस्तर दौरे के बीच नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता: महिला-पुरुष समेत 86 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता

नक्सलियों की धमकी भरे पर्चे से BJP के कार्यकर्ताओं में दहशत का माहौल है। बस्तर के ज्यादातर वोटर्स ग्रामीण क्षेत्र के हैं। ऐसे में नक्सलियों की इस धमकी के बाद भाजपा के खेमे में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस फोर्स को अलर्ट किया गया है।

पिछले चुनाव में MLA को मारा था

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वोटिंग के ठीक पहले नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के BJP MLA भीमा मंडावी की हत्या की थी। श्यामगिरी में IED ब्लास्ट कर उनके वाहन को उड़ाया था। इस घटना में भीमा के साथ एक वाहन चालक समेत 5 लोग शहीद हुए थे।

बस्तर की 12 विधानसभा सीटों में भीमा मंडावी पहले ऐसे BJP प्रत्याशी थे जिन्होंने 2018 के चुनाव में जीत दर्ज की थी। इसके अलावा अन्य 11 सीटों पर कांग्रेस ने दबदबा बनाया था।

सड़क पर भी फेंके थे बैनर।
सड़क पर भी फेंके थे बैनर।

विधानसभा चुनाव से पहले की रतन दुबे की हत्या

इसे भी पढ़ें:  पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य से पुलिस ने चार घंटे तक की पूछताछ, कॉलेज प्रोफेसर की पिटाई का है मामला…

साल 2023 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर में भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या कर दी थी। रतन दुबे BJP प्रत्याशी केदार कश्यप के लिए वोट मांगने एक बाजार गए हुए थे। जहां प्रचार के दौरान नक्सलियों ने उन्हें कुल्हाड़ी से काट डाला था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles