Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइममुंगेलीहत्या

बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला:पत्नी ने अवैध संबंध छिपाने रची साजिश; शराब में मिला दी सल्फास की गोलियां

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मुंगेली जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। दोनों के अवैध संबंध की भनक पति को लग गई थी, इसलिए रास्ते से हटाने के लिए हत्या की साजिश रची। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 7 जून को रेहुंटा स्थित शराब दुकान के पीछे नरेंद्र श्रीवास (25) की लाश मिली थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की, जिसमें प्रेम-प्रसंग का एंगल निकला।

नरेंद्र श्रीवास की हत्या कर शराब दुकान के पीछे फेंकी लाश।
नरेंद्र श्रीवास की हत्या कर शराब दुकान के पीछे फेंकी लाश।

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

इसे भी पढ़ें:  TS सिंहदेव बोले- ब्रेट-ली से तेज फेंकते हैं मोदी

नरेंद्र की पत्नी पूजा श्रीवास का राकेश श्रीवास (29) के साथ अवैध संबंध चल रहा था। जिसकी जानकारी नरेंद्र को लग गई थी। जिस कारण इनके बीच विवाद होता था। इसलिए उसे रास्ते से हटाने और प्यार को पाने के लिए हत्या की साजिश रची गई।

शराब में सल्फास की गोलियां मिलाकर पिलाई

प्लानिंग के जरिए उसे मुख्य आरोपी राकेश श्रीवास ने शराब पीने के लिए बुलाया,क्योंकि उसे शराब पीने की आदत थी। पहले दोस्तों के साथ मिलकर जमकर शराब पिलाई और उसके पैग में सल्फास की गोलियां मिला दी। उतने में भी मन नहीं भरा तो पीटा और तौलिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

पत्नी और प्रेमी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार।
पत्नी और प्रेमी समेत 6 आरोपी गिरफ्तार।

पत्नी की कॉल डिटेल से खुला राज

इसे भी पढ़ें:  जिले में डबल मर्डर के बाद मची सनसनी, दो संदिग्धों को लिया गया हिरासत में, पूछताछ जारी

पुलिस ने जांच के दौरान पत्नी की कॉल डिटेल निकाला, तो पता चला कि राकेश श्रीवास के साथ वो लगातार बातें करती थी। तब पुलिस को अहम सुराग मिला। पूछताछ में पहले गोलमोल जवाब देने लगे, लेकिन जब सख्ती बरती गई तो जुर्म कबूल कर लिया। हत्या करने के बाद शव को शराब दुकान के पीछे फेंक दिया था।

पत्नी और प्रेमी समेत 6 गिरफ्तार

एसपी गिरिजा शंकर जायसवाल का कहना है कि, इस मामले में पत्नी पूजा श्रीवास, मुख्य आरोपी राकेश श्रीवास, शिवम साहू (19), विनोद श्रीवास (44), सत्यनारायण श्रीवास (31) और विनोबा भावे को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने दो लोगों को बिलासपुर से हायर किया था। सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें:  CG BREAKING : पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने दिया इस्तीफा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles