Advertisment
भिलाईछत्तीसगढ़सुसाइड

भिलाई के रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर ने लगाई फांसी

सुसाइड नोट में लिखा-प्यार में नाकामी मिली,इसलिए जान दी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के रूंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर मनीष शर्मा ने शनिवार रात घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में मनीष ने प्यार में नाकामी के चलते आत्महत्या की बात लिखी है।

पुलिस के मुताबिक, मनीष शर्मा (32) पिछले एक-डेढ़ साल से रूंगटा आर-1 में असिस्टेंट प्रोफेसर थे। उनके पिता पंडित धनेश शर्मा आरटीओ एजेंट हैं और पुरोहित का काम भी करते हैं। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मनीष कॉलेज की ही किसी छात्रा को चाहते थे और शादी करना चाहते थे।

अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर खड़े मनीष के परिजन।
अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर खड़े मनीष के परिजन।

मनीष को पता चला, युवती के कई अफेयर

इसे भी पढ़ें:  टल्ली होकर लड़खड़ाते मिले डॉक्टर… सरकारी अस्पताल में है गर्भवती महिलाओं और 85 बच्चों की जिम्मेदारी

वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में मनीष ने लिखा है कि कुछ दिन पहले ही पता चला कि जिससे वे शादी करना चाहते थे, उस लड़की का कई लोगों से अफेयर है। लड़की को समझाया भी और सब छोड़कर शादी करने को कहा। पर उसने साफ इनकार कर दिया।

सुबह घरवालों ने आवाज दी पर रिप्लाई नहीं आया

घरवालों का कहना है कि मनीष रात 2 बजे तक जाग रहा था। वो अक्सर देर रात तक पढ़ाई करने के लिए जगता था, तो घरवालों ने सोचा कि वो पढ़ाई कर रहा है। सुबह 6 बजे जब उसके चाचा मॉर्निंग वॉक के लिए निकले, तो मनीष के कमरे की लाइट जल रही थी। उन्होंने उसे आवाज दी, तो कोई रिप्लाई नहीं आया।

इसे भी पढ़ें:  विधायक भावना का बड़ा कदम : कवर्धा सड़क हादसे में मारे गए लोगों के 24 बच्चों को लिया गोद, उठाएंगी पूरी जिम्मेदारी

चाचा जब मॉर्निंग वॉक से 7 बजे लौटे तो फिर से मनीष को आवाज लगाई। जब मनीष ने कोई रिप्लाई नहीं दिया, तो वे कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि मनीष ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। इसके बाद उन्होंने परिवार के बाकी लोगों को जगाया और पुलिस को सूचना दी।

वैशाली नगर पुलिस सुसाइड नोट के आधार मामले की जांच कर रही है।
वैशाली नगर पुलिस सुसाइड नोट के आधार मामले की जांच कर रही है।

सुसाइड नोट में जिस लड़की जिक्र, उससे होगी पूछताछ

मनीष के कमरे से मिले सुसाइड नोट के जरिए पुलिस अब उस युवती तक पहुंचेगी और उससे मनीष और उसके संबंधों को लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस मनीष के कॉल डिटेल्स भी खंगाल रही है।

इसे भी पढ़ें:  हसदेव नदी में पलटी नाव, एक की डुबने से हुई मौत, दूसरे ने तैर कर बचाई जान

दो बहनों के इकलौते भाई थे मनीष

पंडित धनेश शर्मा रामनगर शकुंतला विद्यालय के पास रहते हैं। उनका संयुक्त परिवार है। उसमें धनेश शर्मा के भाई और उनका परिवार भी रहता है। धनेश शर्मा की तीन संतानें हैं, जिसमें दो बेटियां हैं, मनीष इकलौता बेटा था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles