Advertisment
छत्तीसगढ़भिलाईसुसाइड

2 बच्चों के पिता ने टावर में लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, कहा- विकलांग आदमी टावर में कैसे चढ़ा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र में एसीसी चौक के पास एक 48 वर्षीय व्यक्ति ने टावर पर चढ़कर फांसी लगा ली। सुबह जब घरवालों ने उसका शव लटकते देखा, तो थाने में शिकायत की। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि, आत्माराम निषाद अपनी पत्नी और बच्चों के साथ एसीसी चौक के पास रहता था और हमाली का काम करता था। उसकी पत्नी ललिता ने बताया कि, रविवार सुबह आत्माराम घर से बिना बताए कहीं निकला था, फिर वापस नहीं आया।

आत्माराम निषाद।
आत्माराम निषाद।

सुबह देखा गया शव

इसे भी पढ़ें:  अकलतरा पुलिस ने एक रेड कार्यवाही में 6 लोगों को गांजा पीते हुए और सुलेशन सूंघते हुए पकड़ा

देर शाम तक जब आत्माराम घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह तक घर ना लौटने पर परिजन जामुल थाने में शिकायत करने जाने वाले थे। तभी किसी ने बताया कि पास में ही एक हाईटेंशन लाइन के टावर में चढ़कर किसी ने फांसी लगा ली है। जब ललिता वहां पहुंची तो देखा कि खुदकुशी करने वाला उसका पति आत्माराम है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि उसने अपने गमछे से टावर में 10 फीट की ऊंचाई पर फांसी लगाई है। पुलिस ने शव को टावर से नीचे उतरवाया और पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  एनकाउंटर के खौफ से 6 नक्सलियों का सरेंडर, विशाखापट्टनम में डाले हथियार, बस्तर में 3 महीने में मारे गए 80 नक्सली

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जामुल पुलिस इसे खुदकुशी बता रही है, तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि आत्माराम के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों बेटे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। घर में सभी खुशी-खुशी रहते थे। इस स्थिति में वो खुदकुशी नहीं कर सकता है।

उन्होंने कहा कि, आत्माराम का कुछ महीने पहले ही रोड एक्सीडेंट में पैर टूट गया था। वो ठीक से चल नहीं पाता था। ऐसी हालत में वो टावर पर कैसे चढ़ा और फांसी कैसे लगा पाया। घर वालों ने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव यहां लटकाया है।

इसे भी पढ़ें:  अनुकंपा नियुक्ति मिलते ही मां को भूला बेटा, हाईकोर्ट ने कहा- अब वेतन से कटकर मां के खाते में ट्रांसफर होंगे पैसे

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles