Advertisment
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

कोरबा में ढाबा के पास मिली महिला की लाश

कपड़े से भरा एक थैला और पर्स बरामद, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत कुंडा गांव के ढाबा के पास कुछ दूरी पर रविवार सुबह करीब 9 बजे एक महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिली। वहीं 24 घंटे बाद भी महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। मामला पसान थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, महिला के पास से कपड़े से भरा एक थैला मिला है। वहीं महिला के पैरों में गोदना का निशान दिख रहा है। ग्रामीणों की माने तो सुबह जब लोग काम करने घर से निकले इस दौरान महिला की लाश संदिग्ध हालत में देखी गई। इसके बाद लोगों को भीड़ इकट्ठा हो गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ में जल्द ही बदलने वाली है ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया, अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट; AI कैमरों से होगी निगरानी

महिला की पहचान करने गांव में कराई जा रही मुनादी

पसान थाना पुलिस ने बताया गया कि महिला की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। जांच के दौरान महिला के पास से एक पर्स बरामद किया गया है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की पहचान के लिए पुलिस द्वारा गांव में मुनादी कराई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र​​​​​​​ भेज दिया है।

महिला के पैरों में गोदना का निशान बना है।
महिला के पैरों में गोदना का निशान बना है।

महिला के साथ अनहोनी होने की आशंका

इसे भी पढ़ें:  दुर्घटना में नहीं खुला कार का एयर बैग, उपभोक्ता आयोग ने Toyota को 61 लाख भुगतान करने का जारी किया आदेश

महिला के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसकी मौत हुई है। उसके लाश के पास ही एक थैला मिला है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles