Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा में नहर से 2 युवक का मिला शव

डिवाइडर से टकरा कर नहर में गिरा, बचाने गया दूसरा युवक भी पानी में डूबा

contact for Ad1
S G Travels
Screenshot 2026-01-25 175805
Screenshot 2026-01-25 175719
Screenshot 2026-01-25 175938
Screenshot 2026-01-25 180111
Screenshot 2026-01-25 180040
Screenshot 2026-01-25 180006
Screenshot 2026-01-25 175908
Screenshot 2026-01-25 175838

जांजगीर-चांपा जिला से गुजरी हसदेव नहर में डूबने से दो युवक की मौत हो गई है। युवकों की पहचान रवि शंकर श्रीवास (33 साल) और विजय देवांगन (18 साल) के रूप में हुई है। दोनों के शव को पुलिस ने नहर के अलग-अलग जगह से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि एक को बचाने के लिए नहर में कूदे दूसरे युवक की भी मौत हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, रवि शंकर श्रीवास जांजगीर के इंडस बैंक में फाइनेंस डिपार्टमेंट में काम करता था। अभी हाल में ही उसकी बिलासपुर में बैंक मैनेजर के रूप में नियुक्ति हुई थी। वह वर्तमान में जांजगीर के सिंचाई कालोनी में रहता था।

इसे भी पढ़ें:  गायब हुए चार जिंदगियों का रहस्य सुलझा: सफर के बीच लापता हुई थी महिला और 3 मासूम, पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला

खाना लेने निकला था, डिवाइडर से टकरा कर नहर में गिरा

जानकारी के मुताबिक, 20 अप्रैल शनिवार की रात करीब 9.30 बजे खाना लेने के लिए निकला हुआ था। वह अपने बुलेट मोटर साइकिल से नहर के किनारे जा रहा था। इस बीच रवि शंकर की गाड़ी राधा कृष्ण मंदिर के पास नियंत्रण खो दिया और नहर के किनारे बने डिवाइडर से टकराने के बाद, वह नहर में जा गिरा और पानी के तेज बहाव में बहने लगा था।

व्यक्ति को बहते देख नहर में कूदा विजय

वहीं विजय देवांगन का घर नहर के किनारे था। वह खाना खाने के बाद रात को पैदल टहलने के लिए निकला हुआ था। इस दौरान उसने किसी व्यक्ति को नहर में बहता हुआ देखा। उसे बचाने के लिए विजय देवांगन भी नहर में कूद गया। मगर रवि शंकर श्रीवास को बचाने के दौरान वह भी नहर के तेज बहाव में बह गया।

अलग-अलग जगहों से मिला दो युवको का शव

इसे भी पढ़ें:  शिक्षा की आड़ में घोटाले का खेल, शिक्षक ने फर्जी मेडिकल बिल से हड़पे लाखो रूपए

पुलिस ने बताया कि रवि शंकर और विजय देवांगन के गुम होने की सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दोनों की तलाश कर रही थी। रविवार को दोनों युवकों का शव मिला है। रवि शंकर श्रीवास का शव केंद्रीय विद्यालय के पीछे सकरी नहर खोखरा में और विजय देवांगन का शव धुरकोट के पास नहर से बरामद किया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles