Advertisment
Uncategorized

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखें हुईं खराब, दर्द से बेहाल Actress बोलीं- ‘लेंस लगाते ही मुझे दिखना हुआ बंद… बहुत तकलीफ से गुजर रहीं हूं

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
टीवी इंडस्ट्रीज की फेमस एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की हेल्थ को लेकर इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। आंख में लेंस लगाने के बाद हुए रिएक्शन से जैस्मिन भसीन की आंखें खराब हो गई है। इसके कारण वो देख नहीं पा रहीं हैं। उनका इलाज चल रहा है। एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने खुद इसकी जानकारी साझा की है। एक्ट्रेस के कुछ फोटो भी सामने आए हैं, जिसमें उनके दोनों आंखों पर पट्टी लगी हुई है।

एक्ट्रेस जैसमीन भसीन ने कहा कि उन्हें आंखों की दिक्कत हो गई है। पिछले दिनों लेंस लगाते ही मेरी आंखें खराब हो गईं, दुखने लगी, जलने लगी और कुछ देर बाद ही मुझे दिखना बंद हो गया है। मेरा इलाज चल रहा है।

जैसमीन ने बताया कि पिछली 17 जुलाई को वो एक इवेंट के लिए दिल्ली में थीं. इस दौरान जब वो तैयार हो रही थीं तो उन्होंने लेंस लगाया। लेंस लगाते ही उनके आंखों का बुरा हाल हो गया। लेंस लगाने के बाद आंखें जलने लगीं। मैं तुरंत डॉक्टर के पास जाना चाहती थी लेकिन काम की वजह से मैं उस वक्त जा नहीं पाई। पहले मैंने इवेंट मैंने इवेंट में जाने का फैसला लिया इसके बाद डॉक्टर के पास। जैसमीन ने कहा कि मैंने पूरे इवेंट में सनग्लास लगा रखे थे, मेरी टीम मुझे इवेंट में हेल्प कर रही थी क्योंकि एक वक्त के बाद मैं तो कुछ देख ही नहीं पा रही थी।

इसे भी पढ़ें:  भारत हुआ शर्मसार, खो गया भारतीय शतरंज महासंघ को शतरंज ओलंपियाड में मिला नोना गैप्रिंडाशविली कप…

आंखों पर कॉर्निया डैमेज
इस घटना के बाद उसी रात एक्ट्रेस को आई स्पेशलिस्ट के पास जाना पड़ा। वहां डॉक्टर ने बताया कि उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो चुका है। इसके बाद एक्ट्रेस की आंखों पर बैंडेज लगाया गया है। इसके बाद एक्ट्रेस मुंबई लौट आईं और आगे का इलाज करवा रही हैं।

सोने में भी हो रही परेशानी

जैस्मिन ने कहा कि जब तक मेरी आंखें ठीक नहीं हो जाती तब तक मुझे अपनी आंखों का खास ख्याल रखना होगा। मैं देख नहीं पा रही है और इसलिए ये मेरे लिए बहुत मुश्किल होने वाला है। इसकी वजह से ना सिर्फ देखने बल्कि सोने में भी दिक्कत हो रही है। मैं बस जल्दी ठीक होना चाहती हूं।

इसे भी पढ़ें:  घर से भागी नवविवाहिता के साथ रेप: पति के पास कोलकाता जा रही थी, मदद के बहाने युवक ने लूटी अस्मत

अभी कैसी है जैसमीन की आंख?
जैसमीन अपनी आंखों का इलाज करा रही हैं. उन्होंने मौजूदा हालात के बारे में बताया कि अभी भी मुझे काफी दर्द हो रहा है। डॉक्टर्स ने कहा था कि चार से पांच दिनों में मैं ठीक हो जाउंगी लेकिन तब तक मुझे आंखों का ठीक से ख्याल रखना होगा। ये मेरे लिए आसान नहीं है क्योंकि मैं कुछ देख ही नहीं पा रही हूं. इस दर्द के कारण मुझे रात में सोने में भी तकलीफ हो रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles