Advertisment
Uncategorized

EMU पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, यात्रियों में अफरातफरी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के लखीसराय जिले में पटना-देवघर ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में गुरुवार, 6 जून को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में आने से ट्रेन की तीन बोगियां जलकर खाक हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। हालांकि, अभी तक इस घटना में किसी के हताहत होने के खबर नहीं  है। बताया जा रहा है कि यह हादसा तब हुआ जब लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन पर ट्रेन रुकी थी।

इसे भी पढ़ें:  ताजमहल में पहले टपका पानी, अब दीवार में उगा पौधा, पर्यटकों ने VIDEO जारी कर लापरवाही की खोली पोल

ट्रेन में आग लगने से स्टेशन पर मची अफराफतरी
किऊल जंक्शन पर जैसे ही ट्रेन में आग लगी, वैसे ही यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों में अफराफतरी मच गई। लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। करीब घंटे भर के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे की वजह से कई ट्रेनें लेट हो गई। साथ ही कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया। हालांकि, अभी तक आग लगने की वजह साफ नहीं हो पाई है। लेकिन राहत भरी खबर ये रही कि इस हादसे में किसी के हताहत की खबर नहीं आई।

इसे भी पढ़ें:  कॉलेजों में होने वाला है ब्लास्ट, रोक सको तो रोक लोः बेंगलुरु के तीन प्रमुख कॉलेज को ईमेल से मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप

मार्च महीने में पटना से मुंबई जा रही एक ट्रेन में लगी थी आग
ये पहली ऐसी घटना नहीं है जब ट्रेन में आग लगी हो। इससे पहले मार्च महीने में पटना से मुंबई जा रही एक स्पेशल ट्रेन में भी भीषण आग लग गई थी। यह हादसा आरा-बक्सर रेलखंड के कारीसाथ बिहिया स्टेशन के पास हुआ था। उस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई थी। आग की चपेट आने से ट्रेन के तीन एसी कोच जल गए थे।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles