Advertisment
छत्तीसगढ़Accidentकोंडागांव

कार-बाइक की टक्कर, 2 की मौत:हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार, हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

कोंडागांव जिले में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ है। हादसे के बाद सड़क खून से लाल पड़ गई। पूरा मामला फरसगांव-बड़ेडोंगर मार्ग के पतोडा गांव के पास का है।

मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद कार (CG27 Q4805) का चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही फरसगांव थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे।शवों को पोस्टमार्टम के लिए फरसगांव मॉर्च्यूरी भिजवाया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोंडागांव जिले में कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई।

एक युवक की नहीं हो सकी पहचान

इसे भी पढ़ें:  कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, बाहर खड़े वाहन भी जलकर हुए खाक, मची अफरा-तफरी

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युवक महेश मरकाम (25) की पहचान सोडमा निवासी के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान जुटाने में लगी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। उनका कहना है कि इस मार्ग पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन उचित सुरक्षा उपाय नहीं किए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

फरार चालक की तलाश कर रही पुलिस

फरसगांव थाना प्रभारी ने कहा कि आरोपी चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। कार के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  रायपुर में महिला ने लोन दिलाने के नाम पर की लाखों की ठगी, शेयर बाजार में दोगुना करने का दिया था झांसा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles