Advertisment
छत्तीसगढ़दुर्ग

इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट से विशेष समुदाय में आक्रोश, देर रात थाने में बवाल, हिरासत में युवक

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग. इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट करने पर भिलाई 3 थाने में देर रात समुदाय विशेष के लोगों ने जमकर बवाल काटा. पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने माेर्चा संभाला और रात में ही थाने में जिले के 5 थानों के पुलिस जवान को तैनात किया. वहीं समझाइश के बाद समुदाय विशेष के लोग शांत हुए.

विशेष समुदाय की शिकायत पर एफआईआर दर्ज किया गया. संदेही युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. मिली जानकारी के मुताबिक, पुष्पराज नागदेवे नामक युवक ने इंस्ट्राग्राम में विवादित पोस्ट किया था. इसके बाद भिलाई तीन थाना क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोग विरोध जताने पहुंचे. विरोध करने पहुंचे लोगों के पास से चापड़ व चाकू बरामद किया गया है.

इसे भी पढ़ें:  कोरबा में युवती की नदी में तैरती मिली लाश

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles