Advertisment
 बिलासपुरछत्तीसगढ़प्राकृतिक आपदा

BREAKING : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिलासपुर। आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान खेत की रखवाली कर रहा था, तभी किसान बिजली की चपेट में आ गया और उसकी जान चली गई। पूरा मामला मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ललित कुमार कुर्रे (26) मल्हार चौकी पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। उसके पिता चिंताराम कुर्रे (60) घर के पास खेत में रबी फसल लगाए हैं, जिसको मवेशियों से बचाने रोज खेत की रखवाली करते थे।

आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

खेत में ही मचान बनाकर बैठे रहते थे। आज सुबह 9 बजे के आसपास खेत में बने मचान में बैठकर रखवाली कर रहे थे, तभी अचानक मौसम बदलने से तेज आंधी तूफान चलने लगी। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी। पिता चिंताराम कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ पहुंची CRPF की चार बटालियन, दक्षिण बस्तर में किया जायेगा तैनात

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles