Advertisment
Uncategorized

मामी ने भांजी से की शादी, मांग में भरी सिंदूर, गले में मंगलसूत्र डाला और सात फेरे भी लिए

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

एक कहावत है- इश्क और जंग में सब जायज है। खैर यहां हम जंग की नहीं सिर्फ इश्क (प्यार) की बात करेंगे वो भी सभी नाते-रिश्तों को दरकिनार कर प्यार को पाने वाली कहानी। दरअसल बिहार के गोपालगंज में हुई एक अनोख शादी इन दिनों पूरे देश में चर्चा का केंद्र बन गई है। यहां मामी ने भांजी से शादी कर ली। इस दौरान दोनों ने मंदिर में जाकर रीति रिवाज के साथ दांपत्य जीवन में बंधते हुए एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इस शादी से जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।

यह पूरा मामला बिहार के गोपालगंज के कुचायकोट के बेलवा गांव का है। यहां भांजी के प्यार में पागल मामी ने अपने पति को छोड़ दिया। इसके बाद भांजी को भागकर सासामुसा स्थित दुर्गा भवानी मंदिर में जाकर शादी कर ली। दोनों ने शादी करने की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से घरवालों को दी। करीब तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इसे भी पढ़ें:  छेड़छाड़ से तंग महिला ने युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, कई दिनों से कर रहा था परेशान

एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमें खाई

विवाह के दौरान दोनों ने सभी रस्मों को अदा किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनायी। गले में मंगलसूत्र डाला और फिर सिंदूर लगाकर सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा भी किया। शादी के बाद दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने के कसमें खाई।

किसी और कि होने के डर से घर छोड़कर रचायी शादी
भांजी शोभा के प्यार में पागल मामी सुमन ने बताया कि शोभा बहुत ही सुंदर है। मुझे डर था कि इनकी शादी कहीं और हो जाएगी तो ये मुझे छोड़ कर चली जाएंगी। बस इसी डर से हम दोनों ने सबकुछ छोड़कर मंदिर में शादी रचा ली। वहीं शोभा ने बताया कि सासामुसा मंदिर में हमने शादी कर ली है। शादी के बाद हमने एक साथ जीने मरने की कसमे खाई है।

इसे भी पढ़ें:  फ्लाइट में बम की फर्जी कॉल पर जाना पड़ेगा जेल!, मोदी सरकार जल्द लाएगी कानून

शादी का वीडियो हुआ वायरल

वहीं भांजी सुमन ने भी कहा कि उसकी मामी कभी उसका साथ नहीं छोड़ेंगी. दोनों एक दूसरे का साथ जिंदगी भर देंगे। उनके इस प्रेम विवाह के बाद कोई उन्हें अलग नहीं कर सकता है। वहीं, शादी होने के बाद वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा में है।

इसे भी पढ़ें:  Haryana Assembly Election 2024: बेकाबू हुई भीड़ तो दीपेंद्र हुड्डा को छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा पायलट

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles