Advertisment
छत्तीसगढ़क्राइमजांजगीर-चांपा

8वीं का छात्र पिस्टल स्कूल ले गया, शिक्षकों ने बरामद कर पुलिस बुलाई, पिता और चाचा गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर में हैरान करने वाला सामने आया है। वहां 8वीं का छात्र सोमवार को पिता की आलमारी में रखी देसी पिस्टल स्कूल लेकर पहुंचा, ताकि उन पर धौंस जमा सके। वह इसे दोस्तों को दिखाकर गलत हरकत कर पाता, इससे पहले ही इसकी भनक स्कूल के शिक्षकों को लग गई। उसके बैग की जांच में शिक्षकों ने पिस्टल बरामद कर ली। उसके बाद इस बारे में सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस सादे कपड़ों में स्कूल पहुंची। उसने बच्चे से पिस्टल के बारे में पूछताछ की। इस पर बच्चे ने बताया कि घर की अलमारी में पिस्टल रखी थी। उसने दोस्तों को बताया था कि उसके घर में हथियार रखे हंै। जब दोस्तों ने उसकी बातों का यकीन नहीं किया, तो सबूत के तौर पर पिस्टल लेकर आया। बच्चे के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके पिता रमेश (बदला नाम) से पूछताछ की।

इसे भी पढ़ें:  ट्रक ड्राइवर से लूटपाट: लघुशंका करने उतरा तो 13 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए बदमाश

लखन ने बताया कि उसका भाई सुरेश (बदला नाम) कुछ दिन पहले झारखंड के बासुकीनाथ अवैध तरीके से पिस्टल और तलवार खरीद लाया था। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर बच्चे के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही बच्चे को किशोर न्यायालय में पेशकर बाल सुधार गृह में भेज दिया। पुलिस पता कर रही है कि आरोपियों ने पिस्टल कहां से खरीदी और उसे कैसे लेकर यहां तक पहुंचे।

बासुकीनाथ से परिजन ने अवैध पिस्टल खरीदी थी

सुरेश सावन में जल चढ़ाने के लिए कुछ दिन पहले बासुकीनाथ गया था। वहां से अवैध पिस्टल हथियार सप्लायर से पिस्टल और तलवार 20 हजार रुपए में खरीदी थी। इन्हें उसने अपने भाई को रखने के लिए दिए थे। रमेश ने घर में पिस्टल को अलमारी में रख दिया। इस पर उसके बेटे की नजर पढ़ गई। बाद में बच्चो इसे स्कूल लेकर पहुंचा। ऐसी ही एक घटना एक ​दिन पहले उत्तर प्रदेश के बागपत में भी सामने आई थी। वहां भी 8वीं का छात्र तमंचा लेकर स्कूल गया था।

इसे भी पढ़ें:  आंधी-तूफान के बीच प्रदर्शनकारियों पर गिरी दीवार : 5 ग्रामीण घायल, महावीर कोलवासरी यूनिट का कर रहे विरोध

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles