Advertisment
Uncategorized

छेड़छाड़ से तंग महिला ने युवक का काट दिया प्राइवेट पार्ट, कई दिनों से कर रहा था परेशान

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां डुमरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने छेड़छाड़ से परेशान होकर एक युवक के गुप्तांग काट दिया। यह घटना शनिवार सुबह बदरवा गांव में हुई, युवक के गुप्तांग कटने की खबर जैसे ही फैली, हर कोई दंग रह गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। इसकी जांच और कार्रवाई के आदेश दे दिए गए हैं। डुमरा थाने ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने तक युवक की पहचान गुप्त रखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  प्रियंका गांधी ने चुनावी हलफनामे में बताई 12 करोड़ रुपये संपत्ति, BJP ने पूछा- क्या था उनकी आय का स्रोत..

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद ही हालत में सुधार की संभावना है। घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। यह मामला ग्रामीणों और स्थानीय लोगों से पुलिस तक पहुँचा उनके अनुसार, आरोपी लंबे समय से एक विवाहित महिला का पीछा कर रहा था। महिला उसके उत्पीड़न से तंग आ चुकी थी। सामाजिक कलंक के कारण वह कुछ नहीं कर पा रही थी। इसलिए उसने यह खौफनाक कदम उठाया महिला ने आरोपी को सुबह अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके जाल में फँस गई है, लेकिन यहां स्थिति बिल्कुल उलट थी। मिलने के दौरान महिला ने मौका देखा और धारदार हथियार से युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

इसे भी पढ़ें:  बांग्लादेश में हिंदू संत की गिरफ्तारी: भारत ने जताई नाराजगी, कहा- हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

यह घटना न सिर्फ समाज के लिए शर्मनाक है, बल्कि यह दिखाती है कि छेड़छाड़ और उत्पीड़न कैसे एक व्यक्ति को खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर सकता है। पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा देनी चाहिए।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles