Advertisment
Uncategorized

Haryana Assembly Election 2024: बेकाबू हुई भीड़ तो दीपेंद्र हुड्डा को छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा पायलट

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

अक्‍सर चुनावों में रोचक वाक्‍या हो जाते हैं. ऐसा ही वाक्‍या हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में उस वक्‍त देखने मिला जब रोहतक सांसद व कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा को पायलट अकेला ही छोड़ हेलीकॉप्टर ले उड़ा.

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 5 अक्‍टूबर 2024 को हो रहे हैं. राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में लगे हैं. जगह-जगह नेता चुनावी रैलियों, जनसभाएं और कार्यक्रमों में शिरकत कर रहे हैं. आने-जाने के लिए लग्‍जरी कारों से लेकर हेलीकॉप्टर तक का इस्‍तेमाल किया जा रहा है.

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा पूंडरी हलके के गांव करोड़ा में चुनावी कार्यक्रम में आए थे. यहां पर हुड्डा हेलीकॉप्टर में सवार होकर पहुंचे थे. गांव के सरकारी स्‍कूल के मैदान में हेलीकॉप्टर के लिए अस्‍थायी हेलीपैड बनाया गया था.

इसे भी पढ़ें:  बीवी गई पेपर देने, साली को ब्याह लाया पति… फिर वीडियो कॉल पर बोला- अब मत आना

दीपेंद्र हुड्डा हेलीकॉप्टर से उतरकर गांव करोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में चले गए. हेलीकॉप्टर बिना सुरक्षा के हेलीपैड पर ही खड़ा था. हेलीकॉप्टर देखने आस-पास के लोग पहुंचे. देखते ही देखते हेलीपैड के पास काफी भीड़ हो गई. बेकाबू भीड़ होने लगी तो हेलीकॉप्टर को पायलट ले उड़ा

कार्यक्रम से दीपेंद्र हुड्डा लौटे तो वहां से हेलीकॉप्टर उड़ान भर चुका था. बाद में दीपेंद्र हुड्डा को गन्‍नौर के कार्यक्रम में गाड़ी से ही रवाना होना पड़ा. उधर, मामले की शिकायत पुलिस के उच्‍च अधिकारियों को दी गई. तब कैथल SP ने VIP डयूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में पूंडरी पुलिस थानाधिकारी रामनिवास को निलंबित कर दिया.

इसे भी पढ़ें:  ‘तुम्हारी बेटी सेक्स रैकेट में पकड़ी…’, ठगों की फोन कॉल सुनकर हार्ट अटैक से महिला की मौत

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles