Advertisment
Uncategorized

फिर सुर्खियों में कंगना रनौत, राहुल गांधी की शेयर कर दी ऐसी तस्वीर कि मचा हंगामा, सोशल मीडिया पर उड़ा गर्दा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM
BJP सांसद कंगना रनौत कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर लगातार हमलावर हैं। राहुल गांधी के शिव बारात और बजट सत्र के हलवा सेरेमनी पर किए वार के बाद कंगना ने भी जबरदस्त हमला बोला। अब कंगना ने राहुल गांधी के जाति पर मचे बवाल के बीच कांग्रेस नेता इंस्टाग्राम पर एडिटेड फोटो शेयर की है। इसे लेकर सोशल मीडिया में बवाल मच गया है।

इस फोटो में राहुल गांधी के सिर पर मुस्लिम समुदाय की टोपी दिख रही है, माथे पर चंदन और तिलक लगा हुआ है और गले में क्रॉस भी है> इस तस्वीर के नीचे लिखा हुआ है, ‘जाति जीवी जिसे बिना जाति पूछे जाति गणना करनी है। इस एडिटेड फोटो पर कंगना काफी ट्रोल भी हो रही हैं।

इसे भी पढ़ें:  जयाप्रदा के खिलाफ MP-MLA कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट, ये है पूरा मामला

‘टुकड़ों में बांटने की बात मत करना’

कंगना ने एक दूसरी स्टोरी के कैप्शन में भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। कंगना ने लिखा, ‘दूसरी बार भारत को टुकड़ों में बांटने की बात मत करना।किसी भारतीय से उसकी जात पूछने जैसी छोटी बात मत करना। करने को तो बहुत कुछ है जो तुम कर सकते हो लेकिन अपने ही घर में आग लगाने जैसी बात मत करना। सुना तो तुमने भी होगा राहुल गांधी जी, बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी।

‘ड्रग्स’ लेने का लगा चुकी हैं आरोप

बता दें कि भाजपा सांसद ने राहुल गांधी पर ड्रग्स लेने का आकोप लगाते हुए उनकी मेडिकल जांच की भी मांग कर चुकी हैं। कंगना ने राहुल गांधी के शिव बारात वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बोलीं कि- मुझे तो लगता है कि वो ‘ड्रग्स’ लेते हैं। उनका टेस्ट होना चाहिए कि किसी ड्रग का कंजम्प्शन तो नहीं करते हैं।

इसे भी पढ़ें:  कैश से भरी ATM मशीन उड़ा ले गए चोर, हैरान कर देगा इनकी चोरी का अंदाज

राहुल के हलवा वाले बयान पर भी साधा था निशाना

राहुल गांधी के ‘हलवा’ वाले बयान पर BJP सांसद कंगना रनौत ने हमला बोला है। कंगना रनौत ने कहा कि देश के प्रति वो जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते हैं, वो निंदाजनक है। बॉलीवुड क्वीन ने कहा कि उनकी दादी ने भी कई बजट बनाए हैं, उनको हलवा कहना… ये अच्छी बात नहीं है।  रनौत ने संसद परिसर में कहा, ”राहुल जी के बारे में हम क्या कहें? उनके बयान का कोई तुक नहीं है और न कोई ढंग है। न उनकी बातें हमें समझ आती है। वो कहते हैं देश का हलवा बंट रहा है और सब खा रहे हैं। उनकी दादी ने भी कई बजट बनाए हैं, उनको हलवा कहना… ये अच्छी बात नहीं है।

इसे भी पढ़ें:  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में बाल दिवस पर रंगा-रंग कार्यक्रम आयोजित

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles