Advertisment
Accident

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कार-स्लीपर बस में भिड़ंत, 7 लोगों की मौत, 45 लोग घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

इटावा में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस और कार की टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें 3 कार सवार और 3 बस यात्री हैं। इसमें मां-बेटे भी शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस 3-4 पलटियां खाती हुई एक्सप्रेस-वे से 50 फीट नीचे गिर गई।

हादसे में बस सवार 45 यात्री घायल हैं। हादसा शनिवार-रविवार रात 1 बजे हुआ। सैफई में उसराहार थाना क्षेत्र में कार रॉन्ग साइड से आ रही थी, उसकी स्पीड धीमी थी, लेकिन बस तेज स्पीड में थी।

SSP संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि बस चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। वह सामने से आ रही कार को देख नहीं पाया और टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें:  तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में 2 युवकों की मौत

रॉन्ग साइड से आ रही थी कार
कार में 6 लोग सवार थे। राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्हें कन्नौज जाना था। एक्सप्रेस-वे पर कन्नौज के लिए साइड से कट बना है। इसलिए, आगे न जाकर रॉन्ग साइड ही कार दौड़ा दी। बस रायबरेली से नई दिल्ली जा रही थी। उसकी स्पीड काफी तेज थी। अचानक कार सामने आने पर ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर पाया और हादसा हो गया। बस खाई में जा गिरी।

शीशे तोड़कर लोगों को निकाला
राहगीरों ने यूपीडा और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। लोग बस में फंस गए थे। पुलिस ने शीशे तोड़कर लोगों को बाहर निकाला और घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया। बस सवार घायल 45 यात्रियों में 5 की हालत गंभीर है। कार सवार मृतकों में कन्नौज निवासी चंदा (65), उनके बेटे मोनू सिंह और बेटे के दोस्त सचिन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  जांजगीर-चांपा में पिकअप ने 2 युवक और 4 बच्चों को कुचला : मॉर्निंग वॉक पर निकले थे सभी, गंभीर हालत में बिलासपुर रेफर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles