Advertisment
Uncategorized

CM नीतीश कुमार के ऑफिस को मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलकायदा के नाम से आया मेल, जांच में जुटी ATS

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

पटना: मुख्यमंत्री कार्यालय को उड़ाने की धमकी मिली है. अलकायदा नाम के एक ग्रुप से सीएमओ ऑफिस को E-Mail आया है. धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद ATS ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही FIR दर्ज कर ली है.मामले में पुलिस ने मेल करने वाले के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है.

अलकायदा नाम के एक संगठन की ओर से मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है.  पुलिस के अनुसार, सीएमओ के मेल आईडी पर अलकायदा संगठन के नाम से मेल भेजा गया था.. इसमें धमकी दी गई थी कि बिहार की स्पेशल पुलिस भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है. इसे हल्के में लेने की कोशिश न करें.  धमकी के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

इसे भी पढ़ें:  लॉरेंस बिश्नोई चुनाव लड़ेगा! इस पार्टी ने राजनीति में आने का दिया ऑफर, सरदार भगत सिंह से की तुलना

16 जुलाई को धमकी भरा ई-मेल आया था. इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय  को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. इस मामले में सचिवालय थाना में 2 अगस्त को सचिवालय थाना के थानेदार संजीव कुमार के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles