Advertisment
Uncategorized

ED का जॉर्ज सोरोस से जुड़ी संस्थाओं पर ऐक्शन, बेंगलुरु में मारे ताबड़तोड़ छापे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

भारत में सरकार के खिलाफ जनमत बनाने के लिए फंडिंग के आरोपों में घिरे कारोबारी जॉर्ज सोरोस से संबंधित संगठन पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापेमारी की है. मंगलवार को ईडी की टीम ने ओपन सोसायटी फाउंडेशन से जुड़े व्यक्तियों के ठिकानों पर कार्रवाई की. इसके साथ ही, OSF से संबंधित कुछ अन्य कंपनियों पर भी छापे मारे गए हैं. आरोप है कि इन कंपनियों ने जॉर्ज सोरोस के माध्यम से विदेशी मुद्रा में गड़बड़ी की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी एमनेस्टी इंटरनेशनल के पूर्व कर्मचारियों के ठिकानों पर की गई है. उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2020 में एमनेस्टी इंटरनेशनल के भारत में कार्य करने पर रोक लगा दी गई थी, और इसके बैंक खातों को भी अवैध विदेशी फंडिंग के आरोप में सीज करने का आदेश दिया गया था.

इसे भी पढ़ें:  गंगोत्री-यमुनोत्री में इस साल 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, छोटी यात्रा के कारण गिरा आंकड़ा

आरोप लगाया गया है कि ह्यूमन राइट्स वॉच और एमनेस्टी इंटरनेशनल को जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसायटी फाउंडेशन से वित्तीय सहायता प्राप्त होती रही है. एमनेस्टी इंटरनेशनल के खिलाफ सीबीआई और ईडी ने जांच की थी और चार्जशीट भी प्रस्तुत की गई थी. हंगरी के अमेरिकी व्यवसायी जॉर्ज सोरोस पर भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि वे भारत विरोधी नैरेटिव को बढ़ावा देने के लिए धन मुहैया कराते हैं. भाजपा ने कांग्रेस पर भी हमला करते हुए जॉर्ज सोरोस की एक संस्था के कार्यक्रम से सोनिया गांधी के संबंधों का उल्लेख किया.

एक ही साल में हो गई 4 लाख डॉलर से ज्यादा की फंडिंग

इसे भी पढ़ें:  रायपुर दक्षिण में करीब सवा लाख मतदाताओं ने नहीं किया मतदान, भाजपा या कांग्रेस किसे होगा नुकसान?

जानकारी के अनुसार, ओपन सोसायटी फाउंडेशन ने ह्यूमन राइट्स, न्याय और जवाबदेह सरकार जैसे मुद्दों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है. जॉर्ज सोरोस की संस्थाओं ने भारत में 2021 में 4 लाख डॉलर से अधिक खर्च किए. सूत्रों के अनुसार, विदेशी मुद्रा विनिमय के अंतर्गत ओएसएफ और कुछ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों के कार्यालयों की जांच की जा रही है. यह मामला ओएसएफ द्वारा कथित रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्राप्त करने और कुछ लाभार्थियों द्वारा विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर फंड्स के उपयोग से संबंधित है.

जॉर्ज सोरोस का अब तक कोई जवाब नहीं आया

इसे भी पढ़ें:  BJP नेता रूपा गांगुली गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला? Mahabharat में द्रौपदी का किरदार निभाकर हुईं थीं फेमस

ईडी की कार्रवाई पर ओएसएफ की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. सत्तारूढ़ भाजपा ने हंगरी-अमेरिकी राजनीतिक कार्यकर्ता जॉर्ज सोरोस और उनके संगठन ओएसएफ पर भारत के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया है. अडानी-हिंडनबर्ग विवाद के दौरान पार्टी ने उनके बयानों की भी आलोचना की थी. ओएसएफ ने 1999 में भारत में अपने कार्यों की शुरुआत की थी. भारत के अलावा, जॉर्ज सोरोस चीन, रूस जैसे देशों में भी सरकारों को अस्थिर करने के लिए फंडिंग देने के लिए जाने जाते हैं.

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles