Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसमध्यप्रदेश

राहुल गांधी बोले- हम रिजर्वेशन को 50% से आगे बढ़ाएंगे: कहा- कोर्ट ने जो 50% का लिमिट लगा रखा है, उसे हटा देंगे

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रतलाम. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को मौजूदा लोकसभा चुनावों में 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी और इन चुनावों का उद्देश्य संविधान को बचाना है जिसे भगवा पार्टी और आरएसएस बदलना चाहते हैं. मध्य प्रदेश में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट के तहत अलीराजपुर जिले के जोबट शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि लोगों के हित में आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटा दी जाए.

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने फिर से जाति आधारित जनगणना की वकालत करते हुए कहा कि इससे लोगों की स्थिति के बारे में सब कुछ पता चल जाएगा और देश में राजनीति की दिशा बदल जाएगी. राहुल गांधी ने दावा किया, “भाजपा नेताओं ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वे किताब (संविधान) को बदल देंगे. उन्होंने ‘अबकी बार, 400 पार’ का नारा दिया है. 400 तो छोड़िए, उन्हें 150 सीटें भी नहीं मिलेंगी.”

इसे भी पढ़ें:  कवासी लखमा पर FIR, PM पर अभद्र टिप्पणी की थी

कांग्रेस नेता ने आगे दावा किया, ”ये लोकसभा चुनाव संविधान को बचाने के लिए हैं, जिसे भाजपा और आरएसएस खत्म करना, बदलना और फेंक देना चाहते हैं.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने कहा, “यह (संविधान) है कि आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को लाभ मिल रहा है. संविधान के कारण ही आदिवासियों का जल, जमीन और जंगल पर अधिकार कायम है.”

राहुल गांधी ने दावा किया, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के अधिकार छीनना चाहते हैं. उन्होंने कहा, “हम इसे रोकना चाहते हैं.” उन्होंने दावा किया, ”उनके नेताओं ने कहा है कि वे आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को दिया गया आरक्षण छीन लेंगे.” कांग्रेस नेता ने कहा, “मैं इस मंच से आपको बताना चाहता हूं कि आरक्षण छीनने की बात तो छोड़ दीजिए, हम इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने जा रहे हैं. अदालत ने आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत पर सीमित कर दी है.” राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार आदिवासियों, दलितों और ओबीसी को उनकी जरूरत के मुताबिक आरक्षण देने का काम करेगी.

इसे भी पढ़ें:  कवासी बोले-लखमा जीतेगा, नरेंद्र मोदी मरेगा

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles