Advertisment
कांग्रेसछत्तीसगढ़रायपुर

‘राधिका पर करूंगा मानहानि का मुकदमा..,’ रायपुर में बोले सुशील आनंद, कहा- खेड़ा ने हद पार कर दी

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। कांग्रेस से इस्तीफा दे चुकी पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के लगाए आरोपों पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशीलानंद शुक्ला ने चुप्पी तोड़ते हुए पलटवार किया है. उन्होंने आज राजीव भवन में प्रेस वार्ता के दौरान खेड़ा के आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी पत्रकार वार्ता को संबोधित करना होगा कभी सोचा नहीं था. राधिका खेड़ा मुझपर चरित्र हनन और शराब ऑफर करने और दरवाजा खटखटाने का आरोप लगाया है. जबकि मैं वहां रुका ही नहीं था और न ही उनसे केबिन में किसी प्रकार का कोई दुर्व्यवहार किया गया.

सुशील आनंद शुक्ला ने राधिका खेड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें पता था वो ग़लत है और पार्टी की जांच रिपोर्ट में यह साबित हो जाएगा. निष्पक्षता, दृढ़ता और बेबाक़ी से जवाब देने पर मुझे इस षड्यंत्र में बीजेपी के साथ मिलकर फंसाया गया है. उन्होंने कहा कि उस घटना के वीडियो को सार्वजनिक किया जाए, उसके बाद सब क्रिस्टल क्लियर हो जाएगा की मैंने अभद्रता की है या नहीं की है.

इसे भी पढ़ें:  मृत व्यक्ति के नाम पर राशन और महतारी वंदन का लिया जा रहा लाभ, नगर सैनिक पर लगे गंभीर आरोप

राधिका ने राजनीति की सारी मर्यादा को लांघने का काम किया

प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि राधिका खेड़ा ने राजनीति की सारी मर्यादा को लांघने का काम किया है. वह चार महीने पहले भारत जोड़ो की यात्रा के सिलसिले में छत्तीसगढ़ आई थी. इन घटनाओं की जानकारी उस समय ही AICC को दी जा सकती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. धनंजय ठाकुर ने कहा कि उन्होंने पहले ही पार्टी छोड़ने का मन बना लिया गया था. इसके बाद चुनाव के दौरान पार्टी की छवि ख़राब करने के लिए सुनियोजित षड्यंत्र के तहत येसब किया जा रहा है. स्तरहीन राजनीति के लिए उन्हें खेद प्रकट करनी चाहिए.

इसे भी पढ़ें:  युवती को इंप्रेस करने के चक्कर में 7 जख्मी:​​​​​​​शराब पीकर तेज रफ्तार दौड़ाई कार, पहले कपल को ठोका;फिर बाप-बेटे पर चढ़ाई गाड़ी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles