Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

जांजगीर में घर से एप्पल लैपटॉप-आईपैड और मोबाइल चोरी

झाड़ियों के बीच बैग में छुपाया था सामान, कोरबा से 2 युवक गिरफ्तार

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में घर से चार्ज पर लगा लैपटॉप, आईपैड और एप्पल फोन चोरी हो गया। अब पुलिस ने 2 आरोपियों को कोरबा से गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, अमन पाल सिंह ने अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, 19 अप्रैल की रात वो कमरे में एप्पल का लैपटॉप, आई पैड और मोबाइल को चार्ज में लगाकर सो रहा था। कमरे का दरवाजा खुला था। सुबह उठा, तो सब गायब मिला।

कोरबा से पकड़ाए आरोपी

थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि, चोरी के मामले में दीपेश सिंह (19) निवासी वार्ड नंबर-19 और महेंद्र भुवने (19) निवासी रहस बेड़ा को उसी रात घूमते देखा गया था। पुलिस संदेहियों की तलाश कर रही थी, तभी कोरबा के रामपुर इलाके में छुपे होने की जानकारी मिली। जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जमीन गाइडलाइन दरों पर नया आदेश जारी, नगर पंचायतों, पालिका में प्रावधान यथावत, बहुमंजिला फ्लैट और दुकानों को बड़ी राहत

झाड़ियों में फेंका था लैपटॉप-आई पैड

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि, चोरी का सामान खटोला नहर के पास एक बैग में भरकर झाड़ियों में छुपाकर रखा है। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। वहीं, चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी अभी फरार चल रहा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक डिमांड पर भेज दिया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles