Advertisment
GSTछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ टैक्स अफसर निलंबित, 7 अधिकारी को नोटिस

GST कलेक्शन 20 हजार करोड़ के पार, पिछले साल की तुलना 22% हुई वृद्धि

contact for Ad1
S G Travels
WhatsApp Image 2026-06-17 at 4.28.41 PM

छत्तीसगढ़ में राज्य कर विभाग ने पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 में 20 हजार 361 करोड़ रुपए टैक्स कलेक्शन किया है। पिछले साल की तुलना में जीएसटी में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। वहीं, महासमुंद के राज्य कर अधिकारी नन्द कुमार कुर्रे को निलंबित कर दिया गया है। जबकि कई अधिकारियों को नोटिस मिला है।

प्रवर्तन शाखा ने केवल अंतिम तीन महीनों में 45 व्यवसायियों की जांच से 32 करोड़ रुपए जमा कराया। 14 बोगस फर्मों का भंडाफोड़ किया और ई-वे बिल जांच से 8 करोड़ 61 लाख की टैक्स और पेनल्टी जमा कराई है। स्टेट जीएसटी विभाग ने टैक्स चोरी रोकने के लिए एडवांस आईटी टूल्स का इस्तेमाल किया।

इसे भी पढ़ें:  कोंडागांव में पोलिंग बूथ के लिए 296 मतदान दल रवाना

EODB सेल का भी गठन

राज्य कर विभाग ने करदाताओं की सुविधा के लिए और राज्य में जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस (EODB) सेल का भी गठन किया है। जीएसटी की टोल फ्री हेल्पलाइन भी शुरू की गई है।

राज्य कर आयुक्त महीने में तीन बार संगठनों की लेंगे बैठक

राज्य कर आयुक्त ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स, टैक्स बार एसोसिएशन, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सभी व्यावसायिक संगठनों और छोटे व्यापारियों से लगातार संवाद के लिए एक आउटरिच कार्यक्रम भी घोषित किया है। जिसके तहत राज्य कर आयुक्त खुद महीने में तीन बार इन संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें:  शातिर ठगों ने LIC अधिकारी को बनाया ठगी का शिकार, बैंक खाते से उड़ा दिए 26 लाख

समस्याएं जानकर करेंगे समाधान

इसके साथ ही वृत्त और जिला स्तर पर भी संयुक्त आयुक्त स्तर के अधिकारी व्यापारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जानेंगे और समाधान करेंगे। यह विभाग कर प्रशासन को साफ और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य कर आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वे नियमों के अनुरूप और राजस्व हित में ही कार्य करें।

राज्य कर अधिकारी नन्द कुमार कुर्रे निलंबित

इस काम में लापरवाही और अनियमितता की शिकायत पर आयुक्त ने महासमुंद के राज्य कर अधिकारी नन्द कुमार कुर्रे को निलंबित कर दिया है। चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बांटे जाने वाले वस्तुओं के परिवहन की जांच के लिए ओडिशा राज्य की अंतरराज्यीय सीमा पर अवस्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी के दौरान कुर्रे की अनियमितता की शिकायत मिली थी। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय संभाग रायपुर रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  दादी की हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने हाशिया से खुद को काटा

7 अधिकारियों को नोटिस जारी

वहीं, संयुक्त आयुक्त राज्य कर रायपुर संभाग ने दो राज्य कर निरीक्षक दीपा उधवानी और विमल खांडेकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा रायपुर संभाग दो के संयुक्त आयुक्त ने अपने अधीनस्थ 5 अधिकारियों श्वेता चंद्राकार, सहायक आयुक्त प्रभाकर उपाध्याय राज्य कर अधिकारी, राकेश अरोरा राज्य कर अधिकारी, प्रीति बघेल और मुकेश कश्यप सहायक ग्रेड-3 को कारण कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles