Advertisment
बीजापुरछत्तीसगढ़

तेज बहाव में फंसी गर्भवती महिला, जवानों ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मुसलाधार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर है। वहीं बीजापुर जिले के कई नदियों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच बाढ़ में फंसी प्रसव पीड़ा से करहाती गर्भवती महिला को नगरसेना के जवानों ने रेस्क्यू करके अस्पताल पहुंचाया ।

दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई नदी-नाले उफान पर है। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच  बाढ़ के तेज बहाव में कोटेर निवासी एक गर्भवती महिला फंस गई। जिसके बाद लोगों ने सेना से मदद मांगी वहीं मौके पर पहुंचकर नगरसेना के जवान गर्भवती महिला को बाढ़ के बीच रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

बीजापुर में बाढ़

इसे भी पढ़ें:  करवा चौथ आज , सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

वहीं छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले 24 घंटों से मूसलाधार बारिश हो रही है। इस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं। चेरपाल नदी में बाढ़ के कारण गंगालूर और चेरपाल समेत सैंकड़ों गांवो का जिला मुख्यालय से सम्पर्क टूट चुका है।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर मिनगाचल नदी, छत्तीसगढ़ तेलंगाना और महाराष्ट्र सीमा पर इंद्रावती और गोदावरी का जल स्तर भी बढ़ गया है। लगातार हो रही बारिश से बीजापुर जिले का संभाग मुख्याल और राजधानी से भी सड़क सम्पर्क टूट सकता है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles