Advertisment
छत्तीसगढ़गौरेला-पेंड्रा-मरवाहीबीजेपीराजनीतिलोकसभा चुनाव 2024

अजीत जोगी के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध, भाजपा में शामिल हुए जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक समेत कई नेता

सरोज पांडेय ने कराया प्रवेश

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में जोगी कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के जिला संगठन के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रवेश कर लिया है। मरवाही विधानसभा के अडभार में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस कार्यक्रम में कोरबा लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडे और मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपची मौजूद थे। मरवाही के पूर्व विधायक पहलवान सिंह, जोगी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रामशंकर राय, जेसीसीजे नेता आशीष केशरी, निर्माण जायसवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा जायसवाल।

गणेश जायसवाल, ओम प्रकाश जायसवाल, राजेंद्र पांडेय, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेश्वरी तंवर, अर्जुन सिंह, संतोष साहू सहित मरवाही जनपद क़े कई पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों को सरोज पांडे ने पार्टी का गमछा पहनाकर सभी को बीजेपी ज्वाइन कराया।

मरवाही की चिंता बड़ी बहन की तरह करूंगी

इसे भी पढ़ें:  दृश्यम फिल्म देखकर महिला की हत्या:पूर्व पति और प्रेमी से ऐंठ रही थी पैसे, इसलिए मार डाला, कब्र खोदकर निकाला गया शव

सरोज पांडेय ने कहा कि, आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपकी चिंता बड़ी बहन की तरह करूंगी। मरवाही में अपना सांसदीय कार्यालय खोलूंगी, जहां बैठकर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मरवाही की जनता सीधे मुझसे बात कर सकती है।

अजीत जोगी को किया याद

सांसद ज्योत्सना महंत पर तंज कसे हुए उन्होंने कहा कि, मरवाही में अभी जिले की तरह विकास नहीं दिखता। जिले में एकमात्र प्रशिक्षण संस्थान होने के बावजूद जिले में एक भी स्टेडियम नहीं है। सरोज पांडे ने अजीत जोगी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मुझे वीरांगना कर पुकारा था और मुझे छोटी बहन के समान सम्मान देते थे।

सरपंचों को गांव के विकास के लिए 25 देने का वादा

इसे भी पढ़ें:  महासमुंद लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024, बीजेपी की रूपकुमारी चौधरी जीतीं

सरोज पांडे ने मरवाही में नई सोच के साथ काम करने की बात कहते हुए कोरबा लोकसभा को सबसे विकसित लोकसभा बनाने का वादा किया है। उन्होंने सरपंचों को ग्राम के विकास के लिए 25 लाख रुपए देने का वादा किया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles