Advertisment
नक्सलीछत्तीसगढ़धमतरी

पकड़ी गई महिला नक्सली मैंगो, पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से हुई थी घायल

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

धमतरी। ओडिशा पुलिस ने नबरंगपुर से एक महिला नक्सली को पकड़कर धमतरी पुलिस को सौंप दिया है. 12 अप्रैल को एकवारी के जंगल हुए पुलिस मुठभेड़ में शामिल महिला नक्सली के पैर में गोली लगी थी, जिसका वह अस्पताल में इलाज करा रही थी.

ओडिशा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार की सुबह पुलिस एसओजी और सीआरपीएफ कुंदई की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी सर्च आभियान पर निकली थी, उसी दौरान पुलिस पार्टी को एकावारी में एक घायल महिला नक्सली मिली. महिला नक्सली की पहचान मैंगो नुरेटी उर्फ सिंधु (25 वर्ष) के तौर पर की गई है.

ओडिशा पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि धमतरी के बोराई थाना इलाक़े के एकावरी जंगल में बीते 12 अप्रैल को जवानों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ वही शामिल थी. मैंगो 2021 से सीतानदी एरिया कमेटी के साथ दीपक मंडावी उर्फ अरुण के नेतृत्व में काम कर रही थी.

इसे भी पढ़ें:  600 करोड़ के घोटाले में हटाए गए अतिरिक्त संचालक, 10 जिलों में चावल की कालाबाजारी

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles