Advertisment
लोकसभा चुनाव 2024गरियाबंदछत्तीसगढ़राजनीति

साहू प्रत्याशी के टिकट काटने का भुगतना पड़ेगा खामियाजा

टहल राम साहू बोले- भाजपा ने की गलती, कांग्रेस प्रत्याशी का साहू समाज देगा साथ

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

गरियाबंद में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में साहू समाज भाजपा के लिए रोड़ा बन सकती है। टहल राम साहू ने कहा कि समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट कर भाजपा ने गलती की है, जिसका खामियाजा पार्टी को भुगतना ही पड़ेगा। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को लेकर कहा कि समाज उनका पूरा साथ देगी।

दरअसल, समाजिक कार्य में राजिम क्षेत्र पहुंचे टहल राम साहू ने मीडिया से खुलकर बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने भाजपा संगठन से पहले की तरह दो सीट साहू समाज के लिए देने की अपील की थी, पर नहीं माने। राजिम सीट जीतते आ रहे साहू समाज के प्रबल दावेदारों का टिकट काट दिया। इससे समाज में रोष है।

इसे भी पढ़ें:  नहीं बदलेगी CGPSC परीक्षा की तारीखें : 242 पदों की निकली है भर्ती, 24 जून से शुरू होगी परीक्षा

समाज के प्रत्याशी का सपोर्ट करने की अपील की

प्रदेश भर में साहू समाज से तीन प्रत्याशी खड़े हैं। मैं समाज के लिए समर्पित हूं इसलिए मैं इन तीनों का काम करूंगा। इस दौरान टहल राम ने मीडिया के जरिए अपने सामाजिक लोगों को समाज के प्रत्याशी का सपोर्ट करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ताम्रध्वज साहू समाज के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। समाज के प्रति सदैव समर्पित रहे हैं।

गुटबाजी करने वालों को चेताया

साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कुछ लोग अभी समाज में गुटबाजी लाने का प्रयास कर रहे हैं, जो अपने जरूरत के समय समाज को अपना मान समाज के लिए समर्पित होना बताते थे। टहर राम साहू ने कहा कि आने वाले समय में ऐसे मतलबियों को समाज सबक सिखायेगी।

महासमुंद में साहू समाज का वोट 2 लाख से ज्यादा

इसे भी पढ़ें:  मासूम बच्ची से उठक बैठक कराने वाली टीचर बर्खास्त, प्रभारी प्राचार्य की भी छुट्टी

जातिगत जनगणना के बाद साहू समाज ने ओबीसी वर्ग में सर्वाधिक संख्या दर्ज कराया है। महासमुंद लोकसभा के दो तिहाई हिस्से में इनके 2 लाख से ज्यादा वोटर्स हैं। 2024 के चुनाव के पहले लगातार 3 बार साहू समाज के प्रत्याशी भाजपा से जीत दर्ज कराने में सफल हुए थे।

चंदूलाल साहू 2 बार, तो चुन्नी लाल साहू 1 बार इस लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। उन्होंने इस सीट को कांग्रेस के परंपरागत सीट होने का मिथ्या तोड़ा था। बता दें कि इस बार लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने महासमुंद लोकसभा सीट से रुप कुमारी चौधरी, तो कांग्रेस ने ताम्रध्वज साहू को अपना प्रत्याशी बनाया है।

इसे भी पढ़ें:  स्पेशल वीएफआर परिचालन शुरू करने वाला राज्य का पहला एयरपोर्ट बना बिलासपुर

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles