Advertisment
क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के आजाद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी

गार्डन में रहता है शरारती तत्वों का जमावड़ा, पार्षद ने कहा- दिन-रात नशाखोरी हो रही

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर के आजाद चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ दी गई है। गार्डन के अंदर महात्मा गांधी के जीवनी और उनके द्वारा किए गए आंदोलन को प्रदर्शित करते प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इनमें से एक दृश्य खंडित नजर आ रहा है। इससे पहले भी उसी मूर्ति पर 2020 में कालिक पोती गई थी लेकिन इस बार शरारती तत्वों ने उसे खंडित कर दिया।

नगर निगम बेखबर

इसे लेकर जब निगम के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्हें पहले तो इसकी जानकारी ही नहीं थी। पूरी जानकारी देने के बाद दैनिक भास्कर से रायपुर नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि, वे जल्द ही मूर्ति को रिस्टोर करवाएंगे और जिस भी शरारती तत्वों ने मूर्ति तोड़ी है उन पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  दुर्गा पंडाल में लगी आग: पीछे का हिस्सा जलकर खाक, प्रतिमा भी हुई खंडित

वहीं रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि इससे पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है पूर्व में महात्मा गांधी के मूर्ति पर कालिक पोती दी दी गई थी और अब मूर्ति टूटने की जानकारी मिली है जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

आजाद चौक गार्डन में महात्मा गांधी के सत्याग्रह को प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।
आजाद चौक गार्डन में महात्मा गांधी के सत्याग्रह को प्रतिमाओं के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

पिछली बार नहीं हुई थी कार्रवाई

साल 2020 में जब ऐसी घटना हुई थी तब कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। ना आसपास सुरक्षा बढ़ी ना ही शरारती तत्वों पर कोई एक्शन लिया गया। ब्राह्मणपारा वार्ड की पार्षद सरिता दुबे का कहना है कि गार्डन के अंदर सामाजिक तत्व का जमावड़ा रहता है। दिन-रात वहां नशाखोरी की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  मनरेगा साइन बोर्ड की दीवार से टकराकर युवक की मौत, एक घायल

पार्षद ने कहा कि, इस विषय में मैंने आजाद चौक थाने में शिकायत की थी साथ ही नगर निगम में भी कहा था कि गार्डन की फेंसिंग बना दी जाए ताकि कोई भी गार्डन में तय समय के बाद ना प्रवेश करे। इसे अनदेखा किया गया। मैंने महापौर को भी इस विषय में बताया है और पूर्व निगम आयुक्त को भी जानकारी दी थी, लेकिन फेंसिंग का काम नहीं किया गया।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles