Advertisment
Accidentछत्तीसगढ़दुर्ग

भिलाई में मुरूम खदाम में डूबकर युवक की मौत

घर जाने के लिए निकला था, लेकिन भटका रास्ता; SDRF ने निकाला शव

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में उम्दा हाउसिंग बोर्ड के पास एक मुरूम खदान में डूबने से 21 साल के युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढकर पानी से बाहर निकाला। पुरानी भिलाई पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुरानी भिलाई थाना प्रभारी ने बताया कि हाउसिंग बोर्ड उम्दा भिलाई 3 में काफी पुरानी मुरुम खदान है। खदान काफी गहरा है और वहां पानी भरा हुआ है। पदुम नगर भिलाई 3 निवासी इजलाल अहमद का बेटा हिलाल अहमद शनिवार शाम को नमाज अदा करने वहीं पास के मस्जिद में गया था। हिलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वो रात में मस्जिद बंद होने तक वहीं रुक गया।

शव को बाहर निकालने के बाद भिलाई तीन पुलिस और एसडीआरएफ।
शव को बाहर निकालने के बाद भिलाई तीन पुलिस और एसडीआरएफ।

जब रात में मस्जिद बंद होने लगी, तो हिलाल भी वहां से घर जाने के लिए निकला, लेकिन रास्ता भटक गया और उम्दा की तरफ चला गया। वहां वो मुरूम खदान में गिरने से गहरे पानी में चला गया और डूब गया। हिलाल जब रात में घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश की। सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मुरुम खदान में किसी की लाश मिली है।

इसे भी पढ़ें:  शादी पार्टी में रसगुल्ला नहीं देने पर विवाद, चाकू घोंपकर नाबालिग की हत्या

पुलिस ने तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। डीप डाइविंग अनुभवी जवान इंद्रपाल यादव और राजकुमार यादव ने कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के सुपुर्द किया। इसके बाद पुलिस ने शव की पहचान परिजनों से कराई। परिजनों ने शव की पहचान हिलाल के रूप में की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल स्थित मर्चुरी भेजा गया।

पिता आरपीएफ में इंस्पेक्टर

हिलाल के पिता इजलाल अहमद आरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं। उनके 3 बेटे हैं, जिनमें ये सबसे छोटा था।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles