Advertisment
छत्तीसगढ़

चावल से भरे ट्रक में लगी भीषण आग, चलती ट्रक से कूदा ड्राइवर, देखें वीडियो

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

आरंग। सोमवार सुबह आरंग- बलौदाबाजार रोड पर चलती हुई ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी से ट्रक का केबिन बुरी तरह जल गया है। आग लगने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पास के एक भोजनालय के बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग लगातार फैल रही थी। जिसके बाद अमेठी स्थित एक केमिकल डिस्टिलरी कंपनी के फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह श्री रेणुक देव एग्रोटेक गुल्लू से ट्रक क्र CG06 MO 146 से खंडा भरा कर मोदी बॉयोटेक प्राइवेट लिमिटेड ओड़का के लिए निकला था , कि आरंग पहुचने के पहले ही ड्राइवर को सामने इन्जन की तरफ स्पार्क होते नजर आया तो उसने गाड़ी को किनारे में लगाया। देखते ही देखते ट्रक में आग बढ़ने लगी। घटना की सूचना मिलते ही  मौके पर आरंग पुलिस पहुंच गई थी। आग लगने से ट्रक में भरे चावल की कई बोरियां भी जल गई। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें:  लिव इन रिलेशनशिप समाज के लिए खतरनाक, विदेशी संस्कृति को फॉलो करना गलत है- किरणमयी नायक

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles