Advertisment
छत्तीसगढ़

आज भी रायपुर से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द, यात्री 24 घंटे से कर रहे फ्लाइट का इंतजार, काउंटर पर जमकर हंगामा

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

रायपुर। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट रद्द और लेट होने शनिवार 6 दिसबंर को भी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट रद्द हैं, जबकि कई देर से उड़ान भरने वाली हैं। कई यात्री रायपुर एयरपोर्ट पर 24 घंटे से अपनी फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि 5 दिसंबर 2025 को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली इंडिगो की 20 फ्लाइट रद्द रहीं. जानकारी के मुताबिक क्रू और पायलटों की भारी कमी के कारण दिल्ली की 5, मुंबई की 3, गोवा, इंदौर, कोलकाता सहित कुल 20 अप-डाउन उड़ानें रद्द कर दी गईं।

उड़ानें रद्द होने से सुबह 6 बजे से रात तक एयरपोर्ट पर यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मची रही और नाराज यात्रियों ने इंडिगो काउंटर पर जमकर हंगामा किया। इंडिगो ऐप पर फ्लाइट का स्टेटस ‘ऑन टाइम’ दिख रहा था, लेकिन एयरपोर्ट पहुंचने पर पता चला कि उड़ान कई घंटे पहले ही रद्द हो चुकी है। रायपुर से हैदराबाद और चेन्नई जाने वाले 100 से ज्यादा यात्रियों को 24 घंटे से ज्यादा समय तक एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लिए इंतजार करना पड़ा।

इसे भी पढ़ें:  बलौदाबाजार में ट्रक-बाइक की भिड़ंत, बाइक सवार घायल; शादी में शामिल होने जांजगीर जा रहा था युवक

कई यात्री तो ऐसे थे जो दिल्ली-मुंबई से विदेश की कनेक्टिंग फ्लाइट पकड़ने वाले थे, लेकिन अब उनकी अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी खतरे में पड़ गई। सुबह से ही एयरपोर्ट पर तनाव का माहौल है। यात्रियों में गुस्सा इतना था कि एयरपोर्ट पर इंडिगो स्टाफ से यात्रियों की तीखी बहस हुई और कई बार काउंटर पर धक्का-मुक्की तक की स्थिति बन गई।

DGCA ने पायलट रेस्ट नियम वापस लिए

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयलाइंस, खासकर इंडिगो को 10 फरवरी 2026 तक अस्थायी राहत दी है। वीकली रेस्ट के बदले कोई भी छुट्टी नहीं देने के फैसले को वापस ले लिया।

इसे भी पढ़ें:  सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का छठा दिन, IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल

इंडिगो का दावा है कि इस नियम की वजह से पायलटों और अन्य स्टाफ की कमी हुई थी और पूरा ऑपरेशन प्रभावित हुआ। इसे दुरुस्त करने समय लगेगा। DGCA ने 1 नवंबर से पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के काम से जुड़े नियम, फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन (FDTL) का दूसरा फेज लागू किया था। पहला चरण 1 जुलाई को लागू हुआ था।

FDTL के दूसरे फेज के नियमों में, एयरलाइन कंपनियों के लिए पायलटों को हफ्ते में 48 घंटे आराम, यानी दो दिनों का वीकली रेस्ट देना अनिवार्य कर दिया था। इस दौरान किसी छुट्टी को वीकली रेस्ट गिनने पर रोक लगा दी थी। DGCA ने पायलटों और अन्य क्रू मेंबर्स के लगातार नाइट शिफ्ट पर भी पाबंदी लगाई थी।

इसे भी पढ़ें:  साल में एक बार खुलता है मंडीप खोल गुफा, 16 बार नदी पार कर पहुंचते हैं श्रद्धालु

नए नियमों में वीकली रेस्ट और छुट्टियों को अलग-अलग मानने का प्रावधान था। यह नियम पायलटों और अन्य क्रू के थकान को कम करने के लिए बनाया गया था। हालांकि, अब क्रू को पहले की तरह हर हफ्ते में लगातार 36 घंटे का आराम मिलेगा।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles