Advertisment
छत्तीसगढ़

टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने ब्लेड से काटा खुद का गला, मचा हड़कंप

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

महासमुंद। जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां टोकन नहीं कटने से परेशान किसान ने अपने गले पर ब्लेड चला दिया। किसान की हालत नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है। पूरा मामला ग्राम सेनभाठा का है।

घायल किसान मनबोध गांडा (उम्र 65 वर्ष) को 112 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे महासमुंद मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। जानकारी के मुताबिक किसान सुबह 8 बजे घर से गाय चराने निकला था। इस दौरान उन्होंने खेत में खुद का गला काट दिया। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने परिजनों को दी। फिर परिजन मौके पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें:  ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल,

बताया जा रहा कि किसान मनबोध धान बेचने के लिए टोकन कटवाने तीन दिनों सें च्वाइस सेंटर का चक्कर लगा रहा था। किसान के पास 01 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि है। टोकन नहीं कटने से परेशान होकर किसान ने यह कदम उठाया है। किसान की स्थिति नाजुक है। उन्हें रायपुर रेफर करने की तैयारी चल रही है।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles