Advertisment
छत्तीसगढ़

झोलाछाप डॉक्टर का इलाज: बुखार से तीन दिन में एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

S-G-Travels
WhatsApp-Image-2026-06-17-at-4.28.41-PM-300x200
WhatsApp Image 2026-07-05 at 5.05.16 PM

मैनपुर। झोलाछाप डॉक्टर और अंधविश्वास के कारण मैनपुर में एक परिवार के तीन बच्चों की मौत हो गई। ये मौतें एक-एक दिन में होने से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। गरियाबंद के आदिवासी विकासखंड मैनपुर के ग्राम धनोरा पंचायत में घटी त्रासदी ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सरनाबहार के डमरू धार नागेश के तीन बच्चे 8, 7 और 4 वर्ष की अचानक मौत हो गई। फिलहाल बीमारी का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, पर इलाज में हुई गंभीर देरी, झोलाछापों पर अनियंत्रित निर्भरता और पारंपरिक बैगा-गुनिया उपचार ने स्थिति को और भयावह बना दिया। पूरा परिवार हाल ही में साहेबिनकछार मक्का तोड़ने गया था। वहीं से तीनों बच्चों को तेज बुखार हुआ। शुरुआत में किसी स्थानीय झोलाछाप से इलाज कराया गया। हालत बिगड़ती गई तो परिवार पारंपरिक तरीके, जिसमें बैगा, गुनिया और झाड़-फूंक का सहारा लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  8वीं का छात्र पिस्टल स्कूल ले गया, शिक्षकों ने बरामद कर पुलिस बुलाई, पिता और चाचा गिरफ्तार

इस दौरान बच्चों को समय पर प्राथमिक या विशेषज्ञ चिकित्सा नहीं मिल पाई। सबसे बड़े बच्चे को जब अमलीपदर सरकारी अस्पताल लाया गया, वहीं सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरे बच्चे को देवभोग क्षेत्र में एक झोलाछाप उपचारकर्ता के पास ले जाया जा रहा था, पर दोनों को बचाया नहीं जा सका। दूसरे बच्चों को मौत मिट्टी कर जैसे ही घर लोटे, वैसे ही तीसरे बच्चे की मौत ने पूरे गांव को शोक में डूबा दिया।

अमलीपदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ. इंद्रजीत भारद्वाज ने बताया कि, ज्यादा सेहत बिगड़ने पर इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। तब तक काफी देर हो चुकी थी। तीनों बच्चों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  आयुष्मान में लिया ज्यादा पैसा : एक अस्पताल पर 11 लाख जुर्माना, दूसरा सस्पेंड

क्या कहते हैं बीएमओ
मैनपुर स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉ गजेन्द्र ध्रुव ने बताया कि, बुखार के समय हमारे स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, परंतु वे डॉक्टरों के पास ना जाकर बैगा-गुनिया के पास झाड़ फूंक करवाने चले गए। जिससे समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका और तीन बच्चों का मौत हो गई।

mediahousempcg

RAJIV RASTOGI NEWS NETWORK SERVICE

Related Articles